लाइव न्यूज़ :

सासाराम ऐतिहासिक शेरशाह सूरीः तालाब में मरी पाई गईं कई क्विंटल मछलियां, लोगों ने कहा- साफ पानी की सप्लाई नहीं, दूषित होने के कारण यहां से गुजर नहीं सकते!

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2024 18:03 IST

Sasaram Historical Shershah Suri: सिंचाई विभाग के द्वारा इनलेट के माध्यम से पानी की सप्लाई होती है तथा आउटलेट से पानी की निकासी होती है।

Open in App
ठळक मुद्देमकबरा के तालाब में ताजा तथा साफ पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।मछलियों के मरने से तालाब में दुर्गंध आ रही है। पर्यटकों को भी काफी परेशानी हो रही है।

पटनाः बिहार के सासाराम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें सासाराम के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी के तालाब में अचानक भारी संख्या में मछलियां मरी पाई गईं। मंगलवार सुबह लोगों ने तालाब में बड़ी संख्या में मछलियों को मरा पाया। तालाब में बड़ी संख्या में मछलियां मरकर पानी में उपला रही हैं। अबतक कई क्विंटल मछलियां मरी पाई गई हैं। माना जा रहा है कि इस ऐतिहासिक स्थल के तालाब का पानी काफी दूषित हो गया है जिस कारण मछलियां मर रही हैं। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग के द्वारा इनलेट के माध्यम से पानी की सप्लाई होती है तथा आउटलेट से पानी की निकासी होती है। कुछ महीनों से इन-लेट से मकबरा के तालाब में ताजा तथा साफ पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिसके कारण पानी दूषित होने की संभावना है।

तालाब में मछली पालन करने वाले संवेदक मछुआरा का कहना है कि पिछले कई दिनों से वह सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि मकबरा के तालाब में इन-लेट के माध्यम से साफ पानी का आपूर्ति किया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है और आखिरकार मछलियां मरने लगी हैं। वहीं, मछलियों के मरने से तालाब में दुर्गंध आ रही है। जिससे पर्यटकों को भी काफी परेशानी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार के सासाराम में स्थित है। जिसका निर्माण 16 अगस्त 1545 में पूरा हुआ था। इंडो-इस्लामिक वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण शेर शाह सूरी का मकबरा सासाराम शहर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे बोलचाल की भाषा में भारत का दूसरा ताजमहल भी कहा जाता है। 52 एकड़ में फैले सरोवर के बीच में स्थित यह मकबरा 122 फीट ऊंचा है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम