लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir: आतंकियों ने बारामूला में निर्दलीय सरंपच को बनाया निशाना, बरसाई गोलियां, हुई मौत

By रुस्तम राणा | Updated: April 15, 2022 20:38 IST

जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने पट्टन में मंजूर अहमद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी गोशबाग को निकट से गोली मारी। सादिक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में सरपंच को डॉक्टरों ने मृत घोषित कियाकिसी आतंकी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिला स्थित पट्टन के गोशबुग इलाके में आतंकवादियों ने शुक्रवार को निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर गोलियां चलाईं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने पट्टन में मंजूर अहमद पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी गोशबाग को निकट से गोली मारी। सादिक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और तलाशी अभियान जारी है।  इस तरह की खबर भी सामने आ रही है कि आतंकवादियों ने सरपंच मंजूर अहमद को इसलिए गोली मारी, क्योंकि वह कथित रूप से बीजेपी का समर्थन करता था। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कश्मीर में आतंकवादी सक्रिय होकर वहां आतंक की घटनाओं को अजाम दे रहे हैं। हालांकि सेना भी आतंकियों को मार गिरा रही है। इसी सप्ताह बुधवार को आतंकवादियों ने शोपियां में एक स्थानीय नागरिक को गोली मारी थी। अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिक की भी ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। सेना ने भी आतंकियों को ढेर किया था। 

कश्मीर में बीते दिनों में कई ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं, जहां पर सरपंच से लेकर प्रवासी मजदूर तक, दुकानदार से लेकर कश्मीरी पंडित तक, कई लोगों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। खासकर आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों के लिए टारगेट किलिंग कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर