लाइव न्यूज़ :

एमपी के पूर्व CM अर्जुन सिंह के बेटों ने मां को किया बेदखल, पीड़िता ने घरेलू हिंसा मामला कराया दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 20, 2018 05:18 IST

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह व्हील चेयर पर अदालत पहुंचीं। उन्होंने न्यायिक दंडाधिकारी को आवेदन दिया और बेटों नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की।

Open in App

भोपाल, 20 जून: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह मंगलवार को अचानक राजधानी की अदालत पहुंचीं और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। उन्होंने दिए अपने आवेदन पत्र में कहा कि उन्हें उनके बेटों नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह ने उनके ही घर से बेदखल कर दिया। 

उनका भरण-पोषण करने से भी वे इंकार करते हैं। आवेदन पर त्वरित सुनवाई करते हुए भोपाल के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गौरव प्रज्ञान की अदालत ने मंगलवार शाम अजय, अभिमन्यु एवं सुनीति को नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए हैं। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई तय की है।

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह व्हील चेयर पर अदालत पहुंचीं। उन्होंने न्यायिक दंडाधिकारी को आवेदन दिया और बेटों नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की। उन्होंने अदालत को दिए पत्र में कहा कि मेरे बेटों ने मेरे साथ घरेलू हिंसा कर मुड़ो मेरे निवास से बेदखल कर दिया ओर मेरा भरण-पोषण करने से वे इंकार करते हैं। इसके कारण मुङो मजबूरी में न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है। सरोज सिंह ने कहा कि मेरे पति स्व. अर्जुन सिंह ने जीवन पर्यन्त कांग्रेस पार्टी में रहकर उन उसूलों पर कार्य किया, जिन उसूलों में महिलाओं का संरक्षण एवं असहाय व्यक्तियों के लिए हमेशा सहयोग करना प्राथमिकता रहा है, परंतु मेरे पुत्र अजय सिंह द्वारा कांग्रेस पार्टी के उन्हीं उसूलों को ताक पर रखकर मुड़ो मेरे घर से बेदखल कर दिया गया और मुड़ो इस अवस्था में एवं 84 वर्ष की उम्र में अपना स्वयं का निवास छोड़कर अलग-अलग जगहों पर रहना पड़ रहा है।  

सरोज सिंह ने अदालत से अपने निवास में रहने की सहायता चाही और अजय सिंह को उक्त निवास से पृथक किए जाने के आदेश दिए जाने का अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय अर्जुन सिंह के दो पुत्र मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह है। अभिमन्यु सिंह बेंगलुरु में अपना बिजनेस कर रहे हैं।

स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे राजधानी की अदालत में व्हील चेयर पर पुत्री वीणा सिंह और बैतूल निवासी एनआरआई उद्योगपति सेम वर्मा के साथ व्हील चेयर पर पहुंचीं थीं। वे इन दिनों दोनों बेटों से अलग दिल्ली में रह रही हैं। अदालत में उन्होंने कहा कि मेरे बेटे अजय सिंह ने भोपाल स्थित केरवा कोठी पर अपना कब्जा जमा लिया है, उन्हें उनसे कब्जा लेकर मेरा मकान मुड़ो दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि मुड़ो मेरा निवास होने के बावजूद इधर-उधर रहना पड़ रहा है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस पूरे मामले को षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र जो कि 25 जून से शुरू हो रहा है, उसमें सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले हैं, जिसके चलते इस तरह का षड्यंत्र सरकार और भाजपा द्वारा रचा जा रहा है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप