लाइव न्यूज़ :

Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, गुजरात में 27847 पुलिसकर्मियों की भर्ती, जानें डिटेल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 4, 2021 19:53 IST

Sarkari Naukri 2021: सशस्त्र और गैर सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों, खुफिया अधिकारियों, कांस्टेबलों, वायरलेस और मोटर परिवहन डिवीजन के पुलिस उप निरीक्षकों, होम गार्ड तथा ग्राम रक्षक दलों के कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी के कारण पुलिस भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी।रोजगार के अवसर में भी वृद्धि होगी।भर्ती से राज्य में पुलिस के कार्य में सुधार होगा।

Sarkari Naukri 2021: गुजरात सरकार जल्दी ही 27,847 पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करेगी जिसमें उप निरीक्षकों और होमगार्डों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने 19 सितंबर को विभिन्न पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठकें कर उन्हें जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया समाप्त करने का निर्देश दिया था।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण बीते कुछ समय से पुलिस भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी। विज्ञप्ति में कहा गया, “कानून एवं व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गृह विभाग में 27,847 पदों को भरने की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

सशस्त्र और गैर सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों, खुफिया अधिकारियों, कांस्टेबलों, वायरलेस और मोटर परिवहन डिवीजन के पुलिस उप निरीक्षकों, होम गार्ड तथा ग्राम रक्षक दलों के कर्मियों की भर्ती की जाएगी।” विज्ञप्ति में कहा गया कि भर्ती से राज्य में पुलिस के कार्य में सुधार होगा और रोजगार के अवसर में भी वृद्धि होगी।

टॅग्स :गुजरातनौकरीभूपेंद्रभाई रजनीकांत पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे