लाइव न्यूज़ :

Karnataka: कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती में ‘मेल थर्ड जंडर’ समुदाय को आरक्षण, सशस्त्र बलों में 79 पद आरक्षित, 3484 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2022 10:15 IST

Karnataka: कर्नाटक सरकार ने राज्य सशस्त्र बलों की भर्ती में ‘पुरुष तृतीय लिंग’ समुदाय के लिए आरक्षण की घोषणा की है। राज्य में पहली बार, ‘पुरुष तृतीय लिंग’ समुदाय के लिए 79 पद आरक्षित किये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे420 पद 'कल्याण कर्नाटक' क्षेत्र या तत्कालीन हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।ट्रांसजेंडर सक्रियतावादियों ने आरक्षण मुहैया करने के इस कदम की सराहना की है।कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

बेंगलुरुः कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने रिझाने का काम शुरू कर दिया। पहली बार सरकार ने राज्य सशस्त्र पुलिस बलों में 'पुरुष तीसरे लिंग' के लिए आरक्षण की घोषणा की है। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक सशस्त्र बलों में कांस्टेबल के 3,484 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

हाल ही में एक अधिसूचना में राज्य सरकार ने कर्नाटक सशस्त्र पुलिस बलों में 3484 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें से 79 पद 'पुरुष तीसरे लिंग' के लिए आरक्षित किए गए हैं। गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि कुल रिक्तियों में से 420 पद 'कल्याण कर्नाटक' क्षेत्र या तत्कालीन हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

जिनमें से 11 'पुरुष तीसरे लिंग' के लिए और शेष कर्नाटक के लिए आरक्षित हैं। जहां 3064 पद हैं, 68 'पुरुष ट्रांसजेंडर' के लिए आरक्षित हैं। ट्रांसजेंडर सक्रियतावादियों ने आरक्षण मुहैया करने के इस कदम की सराहना की है। ट्रांसजेंडर के कल्याण के लिए काम करने वाले समुदाय के सदस्य एवं मानवाधिकार संगठन ‘ओनडेडे’ के संस्थापक अक्काई पद्मशाली ने कहा, ‘‘मैं फैसले का स्वागत करता हूं। ’’

अक्काई को कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा ‘तृतीय लिंग’ समुदाय को मुख्यधारा में शामिल करता है लेकिन ‘पुरुष तृतीय लिंग’ कहा जाने वाला कोई समुदाय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (सरकार के) दृष्टिकोण से मैं यह समझ पा रहा हूं कि शायद वे ‘महिला से पुरुष में तब्दील हुए ट्रांसजेंडर पुरुष’ की बात कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के अंदर विभिन्न सांस्कृतिक पहचानों और विविधता को समझने की भी जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि कई ट्रांसजेंडर व्यक्ति स्कूल छोड़ चुके हैं और उन्होंने सरकार से समुदाय की सामाजिक और वित्तीय स्थिति को समझने के लिए एक सर्वेक्षण करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की भलाई के लिए एक बोर्ड गठित करने का भी अनुरोध किया।

टॅग्स :कर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए