लाइव न्यूज़ :

Sardarshahar Assembly Result 2022: कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बढ़त, भाजपा उम्मीदवार 10852 वोट से पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 11:24 IST

Sardarshahar Assembly by-election Result 2022: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार साढ़े 10 बजे तक की गिनती में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा 30152 मतों के साथ पहले नंबर पर थे जबकि भाजपा के अशोक पींचा 19300 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हुई।राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में हो रही है, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

जयपुरः राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा आगे चल रहे हैं। मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार साढ़े 10 बजे तक की गिनती में कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा 30152 मतों के साथ पहले नंबर पर थे जबकि भाजपा के अशोक पींचा 19300 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थे। राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हुई।

वोटों की गिनती चूरू के राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में हो रही है, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल के अंदर और बाहर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, मतगणना स्थल पर दो मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। एक कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी और दूसरे में सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा वोटों की गिनती करवाई जा रही है। प्रत्येक कक्ष में दस-दस मतगणना टेबल लगाई गई हैं, जिन पर 15 राउंड में गणना पूरी होगी।

 सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में 72 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े थे। यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई थी। कांग्रेस ने दिवंगत शर्मा के बेटे अनिल कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि पूर्व विधायक अशोक कुमार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार हैं।

इनके अलावा, आठ अन्य उम्मीदवारों ने भी उपचुनाव में किस्मत आजमाई है। वर्तमान में 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 107, भाजपा के 71, आरएलपी के तीन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो-दो, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का एक और 13 निर्दलीय विधायक हैं।

टॅग्स :उपचुनावराजस्थानकांग्रेसBJPवसुंधरा राजेअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए