लाइव न्यूज़ :

सारदा चिट फंड घोटालाः सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे CBI के अधिकारी, पूर्व आयुक्त राजीव कुमार को पूछताछ के लिए फिर किया समन

By स्वाति सिंह | Updated: September 16, 2019 15:25 IST

Saradha chit fund scam: सोमवार को ही सीबीआई के दो अधिकारी सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर राज्य सचिवालय पहुंचे और उन्होंने मुख्य सचिव मलय डे और गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय के लिए पत्र दिए।

Open in App
ठळक मुद्देCBI जॉइंट डायरेक्टर पंकज श्रीवास्तव सोमवार को कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पहुंचेCBI ने राजीव कुमार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आज पेश होने के लिए तलब किया था।

सारदा घोटाले की जांच के सिलसिले में  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के जॉइंट डायरेक्टर पंकज श्रीवास्तव सोमवार को कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पहुंचे हैं। सीबीआई ने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आज पेश होने के लिए तलब किया था।

इससे पहले सीबीआई अधिकारी राज्य सचिवालय पहुंचे थे। वहां उन्होंने इस मामले की जांच में पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के एजेंसी के समक्ष पेश नहीं होने के संबंध में मुख्य सचिव और गृह सचिव के लिए पत्र दिए। सीबीआई के दो अधिकारी सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर राज्य सचिवालय पहुंचे और उन्होंने मुख्य सचिव मलय डे और गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय के लिए पत्र दिए। राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पत्रों में सीबीआई ने जानना चाहा है कि उक्त पुलिस अधिकारी कहां हैं। साथ ही यह भी जानना चाहा है कि उन्हें किस आधार पर महीनेभर लंबा अवकाश दिया गया है। West Bengal

एजेंसी ने यह भी जानना चाहा है कि कुमार ड्यूटी पर कब लौटने वाले हैं। इन पत्रों के साथ कलकत्ता उच्च न्यायालय का वह आदेश भी जोड़ा गया था जो कुमार को गिरफ्तारी से दिए गए संरक्षण को वापस लेने से जुड़ा है। शुक्रवार को सीबीआई ने कुमार को ताजा नोटिस दिया जिसमें उनसे अगले ही दिन एजेंसी के सामने पेश होने को कहा गया।

कुमार वर्तमान में आपराधिक जांच विभाग में पुलिस महानिदेशक हैं। सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि पत्रों में सीबीआई ने कुमार से कहा है कि वह सोमवार को दो बजे तक एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश हो जाएं। अधिकारी पत्र देने रविवार को सचिवालय गए थे। लेकिन रविवार अवकाश होने के कारण उनसे कामकाजी दिवस को आने को कहा गया था।  

टॅग्स :शारदा चिट फंडकोलकातापश्चिम बंगालसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट