लाइव न्यूज़ :

सिंगला को इज़राइल, रावत को पनामा गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: July 19, 2019 18:31 IST

1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिंगला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव (पीएस) के रूप में कार्यरत थे। उन्हें 2014 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंगला के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र सिंह रावत को पनामा गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नामित किया गया है।भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विवेक कुमार को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया।

वरिष्ठ राजनयिक संजीव कुमार सिंगला को इज़राइल में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह पवन कपूर का स्थान लेंगे, जिन्होंने 2016 में इज़राइल में राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

1997 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिंगला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव (पीएस) के रूप में कार्यरत थे। उन्हें 2014 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सिंगला के जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

एक अन्य नियुक्ति में, उपेंद्र सिंह रावत को पनामा गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नामित किया गया है। रावत के भी जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। 

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विवेक कुमार प्रधानमंत्री के निजी सचिव नियुक्त

भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विवेक कुमार को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में इसकी सूचना दी गयी है।

प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी। कुमार अभी प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक के पद कार्यरत हैं। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कुमार जिस दिन से कार्य भार संभालेंगे, उस दिन से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी। कुमार इस पद पर प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक अथवा अगले आदेश तक (जो भी पहले होगा) बने रहेंगे। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण