लाइव न्यूज़ :

करीम लाला वाले बयान पर संजय राउत का यूटर्न, कहा- 'विपक्ष में रहकर भी इंदिरा गांधी का सम्मान किया, नेहरू व गांधी परिवार की हमेशा इज्जत की'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2020 12:34 IST

शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिली थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा, 'करीम लाला पठानों के नेता के तौर अन्य नेताओं से मिला करता था।'संजय राउत के विवादित बयान के बाद मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम और मिलिंद देवरा ने शिवसेना नेता से बयान वापस लेने मांग की थी।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने इंदिरा गांधी और डॉन करीम लाला को लेकर दिए बयान पर सफाई पेश की है। संजय राउत ने कहा है, 'पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और गांधी परिवार का मैंने हमेशा सम्मान किया है। विपक्ष में रहने के बाद भी मैंने उन्हें सम्मान ही दिया है बल्कि ऐसा कोई नहीं करता है। जब भी कोई इंदिरा गांधी के खिलाफ बोला है, मैंने हमेशा आवाज उठाई है।' राउत ने 15 जनवरी 2020 को लोकमत मीडिया समूह के पुरस्कार समारोह के दौरान दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिली थीं।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में संजय राउत ने कहा, करीम लाला पठानों के नेता के तौर अन्य नेताओं से मिला करता था। करीम लाला से कई सारे नेता मिलते थे। वो वक्त अलग था। वह पठान कमिटी का नेता था। वह अफगानिस्तान से आया था, इसलिए लोग पठानी लोगों की परेशानियां जानने के लिए उससे हमेशा मिलते थे। 

कांग्रेस नेताओं ने संजय राउत से बयान वापस लेने की थी मांग

संजय राउत के विवादित बयान के बाद मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम और मिलिंद देवरा ने शिवसेना नेता से बयान वापस लेने मांग की थी। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर संजय राउत पर निशाना साधा है। संजय निरुपम ने ट्वीट कर लिखा है, 'बेहतर होगा कि शिवसेना के मि.शायर दूसरों की हल्की-फुल्की शायरी सुनाकर महाराष्ट्र का मनोरंजन करते रहें। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के खिलाफ दुष्प्रचार करेंगे तो उन्हें पछताना पड़ेगा। कल उन्होंने इंदिराजी के बारे में जो बयान दिया है वो वापस ले लें।'

मिलिंद देवरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, इंदिरा जी सच्ची देशभक्त थीं, उन्होंने देश की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के रूप में मैं संजय राउत से उनके गलत जानकारी वाले बयान को वापस लेने की मांग करता हूं।' 

पढ़ें संजय राउत का करीम लाला और इंदिरा गांधी को लेकर दिया पूरा बयान 

शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिली थीं। राउत ने 15 जनवरी 2020 को लोकमत मीडिया समूह के पुरस्कार समारोह के दौरान एक साक्षात्कार में कहा, ''वे (अंडरवर्ल्ड) तय करते थे कि मुंबई का पुलिस आयुक्त कौन बनेगा, मंत्रालय (सचिवालय) में कौन बैठेगा।''

उन्होंने दावा किया कि हाजी मस्तान के मंत्रालय में आने पर पूरा मंत्रालय उसे देखने के लिए नीचे आ जाता था। इंदिरा गांधी पाइधोनी (दक्षिण मुंबई में) में करीम लाला से मिलने आती थीं। राउत की पार्टी ने पिछले साल महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायी है। 

राउत ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के दिनों को याद करते हुए कहा कि दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील और शरद शेट्टी जैसे गैंगस्टर महानगर और आस-पास के क्षेत्रों पर नियंत्रण रखते थे। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘वे अंडरवर्ल्ड के दिन थे। बाद में, हर कोई (डॉन) देश छोड़कर भाग गया। अब ऐसा कुछ नहीं है।’’

राउत ने दावा किया कि उन्होंने दाऊद इब्राहिम सहित कई गैंगस्टरों की तस्वीरें खींची। शिवसेना नेता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने एक बार दाऊद इब्राहिम को फटकार लगाई थी। संपर्क करने पर राज्य कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि वह इंदिरा गांधी के बारे में राउत की वास्तविक टिप्पणियां पढ़ने के बाद ही टिप्पणी करेंगे। (पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :संजय राउतइंदिरा गाँधीजवाहरलाल नेहरूराजीव गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसमहाराष्ट्रशिव सेनाकरीम लाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'