लाइव न्यूज़ :

संजय राउत को इंदिरा गांधी के बारे में बयान नहीं देना चाहिए थाः पवार

By भाषा | Updated: January 17, 2020 21:00 IST

उन्होंने राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में असंतोष की खबरों को खारिज किया और कहा, ‘‘वास्तविक रूप से हम सब कांग्रेसी हैं और कांग्रेस के लोग व्यावहारिक सोच रखते हैं।’’ राउत ने बुधवार को कहा था कि इंदिरा गांधी अपने मुंबई दौरों के दौरान करीम लाला से मिलती थीं। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जो राज्य में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम सभी का मानना है कि उन्हें इंदिरा गांधी के बारे में बयान नहीं देना चाहिए था।पवार ने कहा कि इसके नेताओं को कोई सलाह देने की जरूरत नहीं है।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि शिवसेना सांसद संजय राउत को यह कहने से परहेज करना चाहिए था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी गैंगस्टर करीम लाला से मिला करती थीं।

उन्होंने राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं में असंतोष की खबरों को खारिज किया और कहा, ‘‘वास्तविक रूप से हम सब कांग्रेसी हैं और कांग्रेस के लोग व्यावहारिक सोच रखते हैं।’’ राउत ने बुधवार को कहा था कि इंदिरा गांधी अपने मुंबई दौरों के दौरान करीम लाला से मिलती थीं। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जो राज्य में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा है।

राउत ने बाद में अपना बयान वापस ले लिया था। राकांपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम सभी का मानना है कि उन्हें इंदिरा गांधी के बारे में बयान नहीं देना चाहिए था। लेकिन उन्होंने बयान वापस ले लिया है। इसलिए, मैं (दोबारा) मुद्दे को नहीं उठाना चाहता।’’

पवार ने उस रिपोर्ट की चर्चा की जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने एक चुनाव प्रचार रैली में गैंगस्टर हाजी मस्तान के साथ मंच साझा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 1972 में पार्टी के लिए प्रचार करने मोहम्मद अली रोड गया था। एक रैली हुई थी।

अगले दिन, मैंने अखबारों में पढ़ा कि शरद पवार और हाजी मस्तान रैली में एक-दूसरे के साथ बैठे।’’ राकांपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यहां तक कि मैं यह भी नहीं जानता था कि हाजी मस्तान कौन है...लेकिन समाचार प्रकाशित हुआ।’’

सत्तारूढ़ गठबंधन में कथित असंतोष के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में पवार ने कहा कि इसके नेताओं को कोई सलाह देने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे सभी परिपक्व हैं और जानते हैं कि उन्हें सरकार चलानी है। उन्होंने कहा, ‘‘वे देख चुके हैं कि जब कोई सरकार में नहीं होता तो क्या होता है। वास्तविक रूप से हम सभी कांग्रेसी हैं, और कांग्रेस के लोग व्यावहारिक सोच रखते हैं।’’ 

टॅग्स :कांग्रेसउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशरद पवारइंदिरा गाँधीकरीम लाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर