लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, अजीत पवार ने पाप किया उसका शरद पवार से कोई संबंध नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 09:54 IST

संजय राउत ने कहा, अजीत पवार ने महाराष्ट्र की पीठ में खंजर घोपा, इससे शरद पवार का कोई संबंध नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअजीत पवार के देवेंद्र फड़नवीस सरकार में शामिल होने के फैसले पर शरद पवार ने कहा है कि यह अजीत पवार का निजी फैसला है, एनसीपी का नहीं। । राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में देवेंद्र फड़नवीस के साथ ही अजीत पवार को शपथ दिलाई।

महाराष्ट्र के नए राजनीतिक घटनाक्रम में शरद पवार के भतीजे अजीत पवार बीजेपी सरकार में शामिल हो गए हैं। शनिवार सुबह देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

इस घटनाक्रम पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि अजीत पवार ने जो पाप किया है उससे शरद पवार का कोई लेना-देना नहीं है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने दो बार उद्धव ठाकरे फोन किया किया है। 

राउत ने कहा, अजीत पवार ने महाराष्ट्र की पीठ में खंजर घोपा, इससे शरद पवार का कोई संबंध नहीं है। यह धोखा महाराष्ट्र की जनता और छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ हुआ है।  शुक्रवार की बैठक को लेकर राउत ने बताया, 'कल अजीत पवार बैठक में हमसे बात नहीं कर रहे थे। उनकी बॉडी लैंग्वेज ही अलग थी, शरद पवार को भी यह महसूस हो गया था। वह थोड़ी देर में बाहर चले गए थे और उनका फोन बंद हो गया था।

महाराष्ट्र में अजीत पवार के देवेंद्र फड़नवीस सरकार में शामिल होने के फैसले पर शरद पवार ने कहा है कि यह अजीत पवार का निजी फैसला है, एनसीपी का नहीं। यह साफ करना चाहता हूं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं।

एनसीपी नेता अजित पवार ने शनिवार सुबह राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुबह एक समारोह में देवेंद्र फड़नवीस के साथ ही अजीत पवार को शपथ दिलाई। इस दौरान केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही।

फड़नवीस ने कहा, ‘‘लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार की जरूरत है न कि ‘खिचड़ी’ सरकार की।’’

उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा, ‘‘24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी। महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया।’’ सभी को हैरत में डालने वाले इस शपथ ग्रहण को शरद पवार का राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक बताया जा रहा है।

टॅग्स :संजय राउतशरद पवारअजीत पवारदेवेंद्र फड़नवीसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो