लाइव न्यूज़ :

संजय राउत का राहुल गांधी पर तंज, 'अगर वे मौज-मस्ती के लिए जम्मू-कश्मीर जाना चाहते हैं तो हम इसका इंतजाम करेंगे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2019 16:13 IST

राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी दल शनिवार को कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। वे अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचे थे। हालांकि, उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से ही लौटा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पर साधा निशानाकई विपक्षी नेता शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लिए निकले थे, हालांकि उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से लौटा दिया गया थासंजय राउत ने कहा- अगर राहुल घूमने और मौज-मस्ती के लिए जाना चाहते हैं तो हम इसका इंतजाम करेंगे

शिवसेना सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी समेत दूसरे विपक्षी नेताओं को श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापस भेजे जाने के फैसले के बचाव करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा है। संजय राउत ने रविवार को पत्रकारों से बात करत हुए कहा कि राहुल गांधी को इसलिए वापस भेजा गया क्योंकि इससे स्थिति खराब हो सकती थी।

संजय राउत ने कहा, 'अगर राहुल गांधी घूमने और मौज-मस्ती के लिए जम्मू-कश्मीर जाना चाहते हैं तो हम पर्यटन विभाग से उन तमाम चीजों के इंतजाम करने का आग्रह करेंगे। उन्हें वापस भेजा गया क्योंकि इससे हालात खराब हो सकते थे।'

राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं को शनिवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया था। यह सभी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद वहां की परिस्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली से निकले थे। श्रीनगर जाने वाले विपक्षी नेताओं में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के ही गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, सीताराम येचुरी, शरद यादव, मनोज झा, मजीन मेमन, डी राजा शामिल थे।

दिल्ली छोड़ने से पहले इन नेताओं ने कहा था कि वे बस जमीनी स्थिति का जायजा लेने जा रहे हैं और उनका वहां अशांति पैदा करने का कोई इरादा नहीं है। संजय राउत ने केंद्र के जम्मू-कश्मीर से 370 हटाये जाने के फैसले पर कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि 370 हटाने से किसका सपना पूरा हुआ लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि पूरा देश चाहता था कि ऐसा हो। मैं गृह मंत्री को यह फैसला लेने के लिए धन्यवाद देता हूं।'

टॅग्स :राहुल गांधीजम्मू कश्मीरशिव सेनाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस