लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कहा, "यह राम मंदिर समारोह नहीं भाजपा की रैली है, सब राजनीति है, उसमें पवित्रता कहां है?"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 28, 2023 12:39 IST

अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम के बाल रूप में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के मुद्द पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगेराउत ने कहा कि अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन समारोह नहीं बल्कि बीजेपी की रैली हैराम मंदिर आंदोलन में बालासाहेब ठाकरे और हजारों शिवसैनिकों का अमूल्य योगदान है

मुंबई: अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम के बाल रूप में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के मुद्द पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अयोध्याराम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा, "भाजपा के पास एक विज्ञापन प्रणाली है, जिसके अनुसार वे काम करते हैं। वे चीजों का विज्ञापन करने में बहुत अच्छे हैं। अयोध्या में होने वाला राम मंदिर उद्घाटन समारोह देश के लोगों का ध्यान बेरोजगारी, महंगाई, कश्मीर और मणिपुर जैसे वास्तविकता मुद्दो से भटकाने का एक तरीका भर है।"

उन्होंने कहा, "यह सब राजनीति है, कौन बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है? यह कोई राष्ट्रीय कार्यक्रम नहीं है। यह बीजेपी का कार्यक्रम है। अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन समारोह नहीं बल्कि बीजेपी की रैली है। उसमें पवित्रता कहां है?' हम भाजपा का यह प्रोग्राम खत्म होने के बाद अयोध्या जाएंगे।"

राऊत ने आगे कहा कि राम मंदिर आंदोलन के लिए शिवसेना ने खून दिया है। बालासाहेब ठाकरे और हजारों शिवसैनिकों ने इसमें योगदान दिया है।

उद्धव गुट के वरिष्ठ नेता ने कहा, "देश भर के विपक्षी नेताओं से यह क्यों पूछा जा रहा है कि उन्हें आमंत्रित किया गया है या नहीं। अगर यह कार्यक्रम मंदिर प्रशासन का होता तो राम मंदिर का समारोह अलग होता। वहां बीजेपी सत्ता में है। मुझे लगता है कि भगवान राम का एक तरह से अपहरण हो गया है।"

मालूम हो कि अयोध्या में प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को यहां राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

नृपेंद्र मिश्र ने पूरी गति से चल रहे राम मंदिर निर्माण कार्य के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। इस बीच अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आज बैठक होने वाली है।

सूत्रों के मुताबिक 22 जनवरी को राम मंदिर के भव्य उद्घाटन या अभिषेक के समय भव्य मंदिर के गर्भगृह के अंदर स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरा देश इस भव्य समारोह का इंतजार कर रहा था

अनुराग ठाकुर ने कहा, "इस पल का हम सभी वर्षों से इंतजार कर रहे थे। राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है। मैं अनुरोध करूंगा कि अगर आपको आमंत्रित किया जाता है, तो आप 22 जनवरी को जरूर जाएं। जो लोग बाद में जाने की योजना बना रहे हैं, वो अयोध्या जाने से पहले सब कुछ सुनिश्चित कर लें कि कोई असुविधा न हो।''

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनाराम मंदिरअयोध्याBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष