लाइव न्यूज़ :

ईडी द्वारा मंत्री सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी पर संजय राउत ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा- "इनके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं..."

By अंजली चौहान | Updated: June 14, 2023 17:46 IST

ईडी द्वारा तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल पर कार्रवाई को लेकर संजय राउत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी केवल विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई करवाती है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने बीजेपी पर लगाया आरोप संजय राउत ने कहा कि बीजेपी विपक्ष के नेताओं पर केवल कार्रवाई करती हैतमिलनाडु में मंत्री सेंथिल की गिरफ्तारी पर सियासत गरमाई

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बुधवार को तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की गिरफ्तारी को लेकर सियासत तेज हो गई है। तमिलनाडु में शुरू हुई ये सिसायत अब देश के अन्य राज्यों में भी फैल गई है।

इसी कड़ी में महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने ईडी की कार्रवाई पर बड़ा सवाल किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई कार्रवाई बीजेपी के नेताओं पर क्यों नहीं हो रही ये सभी केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा कार्रवाई केवल विपक्ष के नेताओं पर ही क्यों? केंद्र सरकार से सवाल करते हुए संजय राउत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कई बार केंद्रीय एजेंसियों को साक्ष्य के साथ भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायतें भेजी गई है लेकिन  उन्होंने अभी तक उनकी ओर से इस मामले में एक शब्द तक नहीं कहा गया है।

संजय राउत ने कहा, "हम सबूत के साथ उनके (भाजपा) लोगों के खिलाफ शिकायतें भेजते रहते हैं। उनके खिलाफ जांच कब शुरू होगी?" उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, "मैंने महाराष्ट्र के तीन मंत्रियों के खिलाफ ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायतें भेजी हैं। मुझे उनकी ओर से कोई जवाब भी नहीं मिला है। उनके खिलाफ छापेमारी क्यों नहीं हो रही है?"

बीजेपी अपने खिलाफ बोलने वालों पर करा रही कार्रवाई- संजय राउत 

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी केवल उन विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों से ये कार्रवाई करा रही है जो इस सरकार के खिलाफ मुखर हो कर बोलते हैं। इसके उदाहरण देते हुए उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से लेकर मनीष सिसोदिया और नवाब मलिक पर हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया। 

उन्होंने कहा कि जो कोई भी भाजपा का विरोध करता है उस पर छापेमारी की जाती है चाहे वो नवाब मलिक हों, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन या मैं भी क्यों न। 

बता दें तमिलनाडु के बिजली और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी पर ईडी की कार्रवाई और फिर गिरफ्तारी को लेकर कई विपक्षी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद सेंथिल को सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

टॅग्स :संजय राउतTamil Naduप्रवर्तन निदेशालयमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल