लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा और ओवैसी ने एक सुर में की पाक पीएम की आलोचना, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांके इमरान

By विकास कुमार | Updated: December 24, 2018 11:04 IST

संबित पात्रा ने कहा है कि पाकिस्तान पहले अपनी रोटी का जुगाड़ कर ले। वहीं ओवैसी ने पाकिस्तान को अपने देश के अल्पसंख्यकों का ख्याल रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक केवल एक मुस्लिम ही देश का राष्ट्रपति बनने की योग्यता रखता है।

Open in App

टीवी डिबेट में अक्सर एक-दूसरे पर तीखी टिका-टिप्पणी करने वाले बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा और असदुद्दीन ओविसी ने एक सुर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना की है। संबित पात्रा ने कहा है कि पाकिस्तान पहले अपनी रोटी का जुगाड़ कर ले। वहीं ओवैसी ने पाकिस्तान को अपने देश के अल्पसंख्यकों का ख्याल रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक केवल एक मुस्लिम ही देश का राष्ट्रपति बनने की योग्यता रखता है। 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां शोषितों से लेकर सभी वर्ग के लोग राष्ट्रपति बन चुके हैं। उन्होंने इमरान खान को आगे कहा कि ये आपके लिए सबसे उचित समय है आप अपने देश के अल्पसंख्यकों के समावेशी विकास पर ध्यान दे। बता दें कि हाल ही में इमरान खान ने कहा था कि हम नरेन्द्र मोदी सरकार को दिखायेंगे कि अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है। उन्होंने ये बयान नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद दिया था। 

 

इमरान खान के इस बयान के बाद भारत में सभी पार्टियों के नेताओं ने एक सुर में उनकी आलोचना की थी। संयुक्त राष्ट्र और एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान पूरी दुनिया में अल्पसंख्यकों के लिए सबसे खतरनाक देश है। ऐसे में इमरान खान का बड़बोलापन लोगों को रास नहीं आया। 

संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान ही वो देश है, जहां दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन छिपा हुआ था, तालिबान को पाकिस्तान का भरपूर सहयोग मिला। आतंकवादियों को पोषण देने वाला देश आज हमें सलाह दे रहा है। 

इमरान खान के बयान की आलोचना नसीरुद्दीन शाह ने भी की थी। लेकिन पाक पीएम के बयान के बाद लोगों ने एक बार फिर से शाह की आलोचना शुरू कर दी। लोगों ने ट्विटर पर कहा कि उनका अभियान सफल हुआ। नसीरुद्दीन पाकिस्तान में जीत गए लेकिन अपने देश में हार गए।  

टॅग्स :संबित पात्राअसदुद्दीन ओवैसीइमरान खानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं