लाइव न्यूज़ :

सपा MLA का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 24, 2022 18:32 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव ने प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ आरके वर्मा द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया एक वीडियो।इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ आरके वर्मा नजर आ रहे हैं। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए रानीगंज विधानसभा में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ आरके वर्मा नजर आ रहे हैं। 

वर्मा गुरुवार को रानीगंज में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जब वर्मा निर्माण स्थल पर अपने हाथों से दीवार को छूते हैं तो वो दीवार हिलने लगती हैं। यही नहीं, उनके धक्का देने से वो दीवार गिर जाती है। वीडियो में ये साफ नजर आ रहा है। वहीं, वीडियो को अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा करते हुए अखिलेश यादव ने कैप्शन में लिखा, "भाजपा के राज में घोर भ्रष्टाचार का कमाल है निराला। बिन सीमेंट इंजीनियर कॉलेज की ईंटों को जोड़ डाला।"

बता दें कि इस वीडियो को सबसे पहले खुद डॉ आरके वर्मा ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया था। वहीं, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, "ऐसे घटिया निर्माण कार्य से सरकार युवाओं का भविष्य नहीं तैयार कर रही, यह उनके मौत का इंतजाम है। रानीगंज विधानसभा में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज में भ्रष्ट सरकारी तंत्र का दर्शन।" इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद से डॉ आरके वर्मा का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल ही रहा है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीप्रतापगढ़BJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस