लाइव न्यूज़ :

Samadhan Yatra: पश्चिमी चंपारण से ‘समाधान यात्रा’ की शुरुआत, सीएम नीतीश ने कहा-बजट सत्र के बाद ’देश की यात्रा’ पर निकलेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 5, 2023 14:49 IST

Samadhan Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बृहस्पतिवार को पश्चिम चंपारण जिले से अपनी ‘समाधान यात्रा’ की शुरुआत की। वह पांच से 29 जनवरी तक अपनी यात्रा के दौरान सरकारी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और लोगों से बातचीत भी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविवरण जारी किया और 18 जिलों को शामिल किया गया है।विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार उनकी प्राथमिकता है।

पटनाः बिहार के पश्चिमी चंपारण से अपनी ‘समाधान यात्रा’ की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है बिहार में बजट सत्र के बाद वह ’देश की यात्रा’ पर निकलेंगे। इसके तहत वह दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों में विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

इसका अर्थ साफ है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वे विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए वे पूरे देश की यात्रा करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इतने सालों में जो काम बिहार के लिए काम किया है, उसे देखने निकलें हैं।

इस दौरान जो कमियां नजर आयेंगी, उसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे और फिर उसे उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी बताया कि पहले वे समाधान यात्रा पूरी करेंगे और उसके बाद बजट सत्र भी है। इसके बाद देशव्यापी यात्रा की तैयारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले अपने राज्य का विकास देख रहे हैं। यहां के सारे काम पूरे करेंगे। इसके बाद आगे बढ़ेंगे। इससे पहले दरुआबाड़ी गांव की लड़कियों ने मुख्यमंत्री से स्कूल बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि तुरंत इसे देखिए। हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों की पढ़ाई है। इन छात्राओं ने कहा कि उनके इलाके में स्कूल काफी दूर है, इसलिए उन्हें पढ़ाई में परेशानी होती है।

इसलिए उनके गांव में ही स्कूल खोली जाये।। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वह इस साल दिल्ली में सरकार बदलने के लिए अपनी कोशिश तेज कर देंगे। अब वह विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए वह सभी राज्यों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज से शुरू हो चुकी है। बगहा से दरुआबाड़ी गांव पहुंचे। सरकारी योजनाओं का हाल जाना।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"