लाइव न्यूज़ :

साकीनाका बलात्कार-हत्याकांड : आरोपी ने उससे कन्नी काट रही महिला पर हमला किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:51 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर मुंबई पुलिस ने साकीनाका बलात्कार-हत्याकांड में दाखिल किये गये अपने आरोपपत्र में कहा है कि आरोपी की पीड़िता से जान-पहचान थी लेकिन वह उससे कन्नी काट रही थी , इसी पर उसने उसका पीछा किया एवं उसपर हमला किया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल ने 28 सितंबर को डिंडोशी की सत्र अदालत में 345 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया । उससे 18 दिन पहले 10 सितंबर को एक खड़े वाहन में आरोपी (45) ने 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और लोहे की छड़ से उसके गुप्तांगों पर प्रहार किया था।

महिला ने उसके अगले दिन राजवाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया क्योंकि उसका बहुत खून बह गया था। बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उस पर भादंसं एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

सूत्रों का कहना है कि आरोपपत्र के अनुसार आरोपी ने महिला का पीछा किया क्योंकि वह 25 दिनों से उससे कन्नी काट रही थी। जब उस व्यक्ति ने उस महिला को देखा तो उसने गुस्से में उसपर हमला कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा उस सुरक्षागार्ड का बयान भी आरोपपत्र में है जिसने महिला को घायल दशा में देखकर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने इस मामले में कम से कम 77 व्यक्तियों का बयान दर्ज किया था। उनमें 24 बयान अहम गवाहों के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम