लाइव न्यूज़ :

सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव 2023: कांग्रेस उम्मीदवार की बढ़त पर समर्थकों में जश्न, टीएमसी नेता ने कहा-अभी कुछ कहना होगी जल्दबाजी, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: March 2, 2023 13:21 IST

आपको बता दें कि टीएमसी 2011 से इस सीट को जीत रही है और 2021 के विधानसभा चुनावों में उसने 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। यहां 60 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी के अलावा ग्रामीण सीट में करीब 18.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 6.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है।

Open in App
ठळक मुद्देसागरदिघी विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझाने में कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। ऐसे में कांग्रेस के समर्थकों में जश्न का माहौल है। उधर टीएमसी उम्मीदवार का कहना है कि अभी इसमें कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

सागरदिघी विधानसभा चुनाव 2023:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में गुरुवार को जारी मतगणना के अब तक के रुझान के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार बायरन बिस्वास अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है। 

इस बीच मतगणना के बाहर कांग्रेस के समर्थकों को जश्न मनाते और नारे लगाते हुए देखा गया है। बिस्वास को वाम दलों का समर्थन है। वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार देबाशीष बनर्जी से 2,814 मतों से आगे हैं। 

बिस्वास के चुनाव जीतने पर पार्टी की  पश्चिम बंगाल विधानसभा में होगी पहली जीत

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें कांग्रेस की बढ़त पर समर्थकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। उन्हें खुशी में नारे लगाते और डांस करते हुए देखा गया है। आपको बता दें कि बिस्वास को 22,234 वोट और बनर्जी को 19,420 वोट मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के दिलीप साहा ने 6,305 वोट हासिल किए हैं। 

अगर बिस्वास उपचुनाव जीत जाते हैं तो इस विधानसभा चुनाव में पार्टी की यह पहली जीत होगी, जिसे अपने गृह जिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में भी देखा जा रहा है। 

यहां के लोग भ्रष्टाचार और तृणमूल के कुशासन से हो गए है तंग- कांग्रेस उम्मीदवार बिस्वास

गौर करने वाली बात यह है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सदस्य चुनकर आते हैं। ऐसे में बिस्वास का कहना है कि ‘‘मुझे अपनी जीत का भरोसा है। यहां के लोग भ्रष्टाचार और तृणमूल के कुशासन से तंग आ चुके हैं।’’ 

उधर इस पर बोलते हुए बनर्जी ने हालांकि कहा कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी और भी दौर की गणना बाकी है। आपको बता दें कि तृणमूल के तीन बार के विधायक एवं राज्य के मंत्री सुब्रत साहा के पिछले साल दिसंबर में निधन के बाद सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया था। 

यहां की 60 फीसदी से भी ज्यादा की आबादी अल्पसंख्यक है

मालूम हो कि टीएमसी 2011 से इस सीट को जीत रही है और 2021 के विधानसभा चुनावों में उसने 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। यहां 60 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी के अलावा ग्रामीण सीट में करीब 18.5 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 6.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है। 

इस सीट पर करीब 2.3 लाख मतदाता हैं और इस निर्वाचन क्षेत्र में 27 फरवरी को मतदान हुआ, जिसमें 73 प्रतिशत से अधिक मत पड़े। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023पश्चिम बंगालकांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह