लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्राची के विवादित बयान पर बवाल, कहा- कांवड़ बनाने वाले मुसलमानों का करें बहिष्कार

By भाषा | Updated: July 25, 2019 23:23 IST

कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद खान ने मुसलमानों से भाजपा समर्थकों की दुकानों का बहिष्कार करने की अपील की थी जिसे लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देबागपत के पुलिस अधीक्षक (एसी) शैलेश पांडेय ने बताया कि साध्वी प्राची के बयान के मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सिंह को सौंपी गई है। विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने बुधवार को दिए गए अपने बयान पर ना तो कोई सफाई पेश की है और ना ही पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर कोई टिप्पणी की है।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दाहा गांव में कांवड़ शिविर का उद्घाटन करने पहुंची साध्वी प्राची ने अपनी एक अपील के जरिए विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने हिंदुओं से अपील की है कि वे मुसलमानों की बनाई कांवड़ का बहिष्कार करें।  साध्वी ने कहा कि मुस्लिमों का बहिष्कार होना चाहिए और हिंदुओं को रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में 99 फीसदी मुस्लिम हिंदुओं का कांवड़ बनाते हैं। उन्हें वहां से निकाल देना चाहिए। दाहा गांव में कांवड़ शिविर के उद्घाटन के मौके पर दिए गए साध्वी प्राची के इस नये विवादित बयान के बाद बागपत जिला प्रशासन ने तुरन्त हरकत में आते हुए घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसी) शैलेश पांडेय ने बताया कि साध्वी प्राची के बयान के मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सिंह को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  एएसपी अनिल सिंह ने बताया कि प्राची के बयान की वीडियो एवं ऑडियो क्लिप मंगाई गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने बुधवार को दिए गए अपने बयान पर ना तो कोई सफाई पेश की है और ना ही पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर कोई टिप्पणी की है।

दरअसल इससे पहले कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद खान ने मुसलमानों से भाजपा समर्थकों की दुकानों का बहिष्कार करने की अपील की थी जिसे लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई। बता दें कि बुधवार को दिए अपने बयान में साध्वी प्राची ने कहा था कि जब भी इस तरह की बातें उठती हैं, वे कैराना से ही शुरू होती है। उन्होंने कहा कि जहां उनकी (मुसलमानों) संख्या ज्यादा होती है वहीं से विवाद पैदा होता है। पहले कैराना से हिंदुओं को भगाया। उनसे मकान खाली कराए और अब कह रहे हैं कि हिंदुओं की दुकान से सामान न खरीदें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में 99 फीसदी मुस्लिम हिंदुओं का कांवड़ बनाते हैं और उन्हें वहां से निकाल देना चाहिए। उनका बहिष्कार होना चाहिए। हिंदुओं को रोजगार मिलना चाहिए। 

टॅग्स :साध्वी प्राचीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप