लाइव न्यूज़ :

70 सालों से आजादी चाहते थे जम्मू-कश्मीर के लोग, पीएम मोदी ने पूरा किया उनका सपना: साध्वी निरंजन ज्योति

By भाषा | Updated: August 12, 2019 12:20 IST

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर को लेकर उधर पाकिस्तान हायतौबा मचा रहा है। इधर विरोधी चिंता जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से कांग्रेस को अब वोट बैंक की चिंता सताने लगी है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा,‘‘ मोदी सरकार वोट बैंक की राजनीति नहीं करती।

Open in App

खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यहां कहा कि 70 वर्षों से जम्मू-कश्मीर के जो लोग अनुच्छेद 370 से आजादी चाहते थे उनका सपना प्रधानमंत्री ने पूरा कर दिखाया है और सही मायने में भारत अब आजाद हुआ है। साध्वी रविवार को ठा. बांकेबिहारी के दर्शन करने वृन्दावन पहुंची थीं।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर को लेकर उधर पाकिस्तान हायतौबा मचा रहा है। इधर विरोधी चिंता जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से कांग्रेस को अब वोट बैंक की चिंता सताने लगी है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा,‘‘ मोदी सरकार वोट बैंक की राजनीति नहीं करती।

हमारा सिद्धांत सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है।’’ इस मौके पर निरंजन ज्योति ने ठा. बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, माला एवं प्रसाद भेंट किया।

 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?