लाइव न्यूज़ :

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात की वार्ताकार साधना रामचंद्रन और संजय हेगड़े, कल फिर करेंगे बातचीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 19, 2020 17:39 IST

वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा कि वार्ता सफल रहती है तो शाहीन बाग गतिरोध खत्म होने से दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा, बात की शुरुआत हुई है लेकिन लोग इतने ज्यादा थे कि पूरी बात नहीं हो पाई।

Open in App
ठळक मुद्देसाधना रामचंद्रन ने कहा कि प्रदर्शन करना आपका हक है लेकिन दूसरों का हक भी नहीं मरना चाहिए।उच्चतम न्यायालय ने अधिवक्ता साधना रामचंद्रन और वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े को वार्ताकार नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा कि हमने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बात की। एक दिन में सारी बातें करना संभव नहीं था इसलिए हम कल फिर आएंगे। 

वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा कि वार्ता सफल रहती है तो शाहीन बाग गतिरोध खत्म होने से दिल्ली वालों को बड़ी राहत मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा, बात की शुरुआत हुई है लेकिन लोग इतने ज्यादा थे कि पूरी बात नहीं हो पाई।

कल फिर प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत होगी। साधना रामचंद्रन ने कहा कि प्रदर्शन करना आपका हक है लेकिन दूसरों का हक भी नहीं मरना चाहिए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रोड ब्लॉक के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं।

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त दो वार्ताकारों ने बुधवार को प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू करने के लिये बुधवार को शाहीन बाग का दौरा किया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि उच्चतम न्यायालय ने प्रदर्शन करने के उनके अधिकार को बरकरार रखा है, लेकिन इससे अन्य नागरिकों के अधिकारों पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिये।

उच्चतम न्यायालय ने अधिवक्ता साधना रामचंद्रन और वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े को वार्ताकार नियुक्त किया है। रामचंद्नन ने प्रदर्शनस्थल पर बड़ी संख्या में जमा लोगों से कहा, ''उच्चतम न्यायालय ने प्रदर्शन करने के आपके अधिकार को बरकरार रखा है।

लेकिन अन्य नागरिकों के भी अधिकार हैं, जिन्हें बरकरार रखा जाना चाहिये।'' उन्होंने कहा, ''हम मिलकर समस्या का हल ढूंढना चाहते हैं। हम सबकी बात सुनेंगे।'' इससे पहले हेगड़े ने प्रदर्शनकारियों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के बारे में बताया। रामचंद्रन ने उसका हिंदी में अनुवाद किया। प्रदर्शनकारी नये संशोधित नागरिकता कानून को लेकर बीते दो महीने से धरने पर बैठे हैं। 

टॅग्स :दिल्लीकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदीअमित शाहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील