लाइव न्यूज़ :

शिअद नये केंद्रीय कृषि कानूनों को लागू करने के खिलाफ 17 सितंबर को ‘काला दिवस’ मनाएगा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 23:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 सितंबर शिरोमणि अकाली दल केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के लागू होने के एक साल पूरे होने पर 17 सितंबर को ‘‘काला दिवस’’ के रूप में मनाएगा। पार्टी के एक बयान में यह घोषणा की गई।

बयान के अनुसार शिअद कार्यकर्ता उस दिन इन कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए नयी दिल्ली में गुरुद्वारा रकाबगंज से संसद तक एक विरोध मार्च भी करेंगे।

बयान में कहा गया है कि पार्टी के विधायकों, जिला प्रमुखों और कोर कमेटी सदस्यों की बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बैठक की अध्यक्षता की।

शिअद उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता पंजाब के किसानों के साथ विरोध मार्च में शामिल होंगे और हर किसी से इसका तहेदिल से हिस्सा बनने की अपील की।

उन्होंने कहा कि विरोध मार्च शुरू होन से पहले तीन नये कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए अरदास की जाएगी।

चीमा ने यह भी कहा कि अकाली दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने किसानों की भलाई के लिए मंत्री पद और गठबंधन की कुर्बानी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे