लाइव न्यूज़ :

शिअद ने धान की खरीद में देरी के लिए पंजाब सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जरूरी व्यवस्था करने की अपनी नाकामी को छिपाने के लिए धान की सरकारी खरीद को 10 दिन के लिए टाल दिया है।

बादल ने कहा कि शुक्रवार को धान की खरीद शुरू होनी थी और इसमें देरी अप्रत्याशित है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बारिश के चलते धान की फसल के पकने में होने वाली देरी की वजह से बृहस्पतिवार को पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया था। सरकार ने कहा था कि मौजूदा समय में बिक्री के लिए आने वाली धान की फसल में नमी की मात्रा अनुज्ञेय सीमा से अधिक होगी।

शिअद ने यहां जारी बयान में कहा कि बादल ट्रैक्टर टॉली के साथ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कार्यालय तक धान में मौजूद नमी की जांच के लिए गए। पार्टी ने कहा कि उप महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में धान में मौजूद नमी की जांच की गई जो 12.9 प्रतिशत रही जबकि अनुज्ञेय सीमा 17 प्रतिशत है।

बादल ने कहा कि राज्य सरकार को अपनी एजेंजियों के जरिये धान की तत्काल खरीद शुरू करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि किसान केंद्र सरकार के निर्देश के बाद होने वाली देरी से परेशान नहीं हो।

बादल ने पूरे घटनाक्रम को पंजाब सरकार की ‘साजिश’ करार देते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस गत एक पखवाड़े से आंतरिक लड़ाई में व्यस्त है। पहले उसके नेताओं ने आपस में मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ाई की। इसके बाद कई दिन विभिन्न विभाग प्राप्त करने के लिए लॉबिंग में गए, इसके साथ ही पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अध्यक्ष के इस्तीफे का नाटक भी चल रहा है। इन वजहों से धान खरीद की जरूरी व्यवस्था नहीं हो सकी। ’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मौजूदा समय में सरकार के पास जरूरी बोरियां तक नहीं है। मजदूरों और परिवहन की निविदा को अबतक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।’’

बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मांग की है कि वह मिलकर काम करें ताकि पंजाब के किसान राज्य सरकार की तैयारियों की कमी की वजह से समस्या का सामना नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम