लाइव न्यूज़ :

पैदल सेना के सैनिकों के बलिदान को याद किया गया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 18:42 IST

Open in App

उद्गमंडलम (तमिलनाडु), 27 अक्टूबर वेलिंगटन के निकट मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में बुधवार को 1947 में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी हमलावरों से लड़ाई में पैदल सेना के सैनिकों के बलिदान को याद किया गया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एमजेएस कहलों ने सैन्य स्टेशन देवराज अंबू में पूर्व सैनिकों के साथ पैदल सेना के सभी सदस्यों के प्रति स्मरण और आभार व्यक्ति करते हुए युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।

भारतीय सेना 27 अक्टूबर को पैदल सेना दिवस मनाती है क्योंकि इस दिन कश्मीर को हमलावर कबाइलियों से मुक्त कराने के लिये सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन की एक पैदल सेना कंपनी को दिल्ली से हवाई मार्ग के जरिये श्रीनगर ले जाया गया था। राजा हरि सिंह द्वारा जम्मू और कश्मीर के भारत में विलय के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के बाद यह कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था।

कहलों ने अपने संबोधन में देश की सीमाओं की पवित्रता बनाए रखने में पैदल सेना के योगदान को रेखांकित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू