लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री की सब्यसाची को 24 घंटे में मंगलसूत्र विज्ञापन हटाने की चेतावनी, वरना होगी कानूनी कार्रवाई

By विशाल कुमार | Updated: October 31, 2021 14:13 IST

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है. अगर 24 घंटे में आपत्तिजनक विज्ञापन नहीं हटाया तो सब्यसाची मुखर्जी के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देमंगलसूत्र के विज्ञापन में अर्ध-नग्न मॉडल को दिखाने पर विवाद.भाजपा के कानूनी सलाहकार पहले ही भेज चुके हैं कानूनी नोटिस.मिश्रा की चेतावनी के बाद डाबर को समलैंगिक जोड़े का विज्ञापन वापस लेना पड़ा था.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डाबर के विज्ञापन के बाद एक मंगलसूत्र के विज्ञापन को लेकर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र का विज्ञापन बेहद आपत्तिजनक और मन को आहत करने वाला है. अगर 24 घंटे में आपत्तिजनक विज्ञापन नहीं हटाया तो सब्यसाची मुखर्जी के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को अपने मंगलसूत्र कलेक्शन के विज्ञापन में अर्ध-नग्न मॉडल को दिखाया है. विज्ञापन में मॉडल अकेले या दूसरों के साथ अंतरंग स्थिति में दिखाए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी आलोचना की थी.

इसके बाद महाराष्ट्र के पालघर में भाजपा के कानूनी सलाहकार वकील आशुतोष दुबे ने एक कानूनी नोटिस भेजा था जिसमें कहा गया कि विज्ञापन पूरे हिंदू समुदाय के साथ-साथ हिंदू विवाह के लिए पूरी तरह से अपमानजनक है. उन्होंने 15 दिनों के भीतर विज्ञापन को बंद करने के लिए कहा है.

गौरतलब है कि इससे पहले, नरोत्तम मिश्रा ने कंज्यूमर गुड्स कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड के करवा चौथ विज्ञापन में एक समलैंगिक जोड़े को दिखाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी जिसके बाद डाबर ने विज्ञापन को वापस ले लिया था.

टॅग्स :Narottam MishraIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील