लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के कश्मीर में मध्यस्थता के बयान पर राज्य सभा में एस जयशंकर ने कहा- 'पीएम मोदी ने ऐसी कोई पेशकश नहीं की'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2019 11:43 IST

एस. जयशंकर ने मंगलवार को राज्य सभा में कहा कि वे सदन को बताना चाहते हैं कि ऐसी कोई पेशकश पीएम मोदी की ओर से नहीं की गई। साथ ही एस जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दे द्विपक्षीय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्य सभा में दी डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर सफाईएस जयशंकर ने कहा- पीएम मोदी ने कश्मीर मसले पर मध्यस्थता की कोई पेशकश ट्रंप को नहीं दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर मसले पर मध्यस्थता के भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेशकश की बात को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सिरे से खारिज कर दिया है। एस. जयशंकर ने मंगलवार को राज्य सभा में कहा कि वे सदन को बताना चाहते हैं कि ऐसी कोई पेशकश पीएम मोदी की ओर से नहीं की गई। साथ ही एस जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दे द्विपक्षीय हैं और दोनों देशों की बातचीत सीमा पार से घुसपैठ बंद होने के बाद ही शुरू हो पाएगी।

एस. जयशकर ने कहा, 'मैं सदन को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि ऐसी कोई पेशकश पीएम मोदी की ओर से नहीं रखी गई। यह भारत का हमेशा से मानना रहा है कि पाकिस्तन के साथ सभी मुद्दे द्विपक्षीय हैं। पाकिस्तान के साथ किसी भी बातचीत के लिए जरूरी है कि सीमा पार से घुसपैठ बंद हो।' 

साथ ही एस जयशंकर ने कहा, 'शिमला समझौता और लाहौर घोषणापत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दों को द्विपक्षीय तरीक से सुलझाने के सभी आधार दिये गये हैं।' 

बता दें कि पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कश्मीर मुद्दे पर उनसे मदद के लिए कहा है। साथ ही ट्रंप ने कहा- 'अगर मैं इस विवाद को सुलझाने में मदद करता हूं तो मुझे खुशी होगी।'

इसके बाद ट्रंप के इस बयान पर भारत में भी विवाद शुरू हो गया। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता के लिए कभी भी कोई ऑफर नहीं दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरडोनाल्ड ट्रंपराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं