लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: भारतीयों को निकालने के लिए वायु सेना अब संभालेगी मोर्चा, C-17 एयरक्राफ्ट होगा 'ऑपरेशन गंगा' में शामिल

By विनीत कुमार | Updated: March 1, 2022 12:24 IST

यूक्रेन में 15 हजार से ज्यादा फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' जारी है। अब इसमें तेजी लाने के लिए भारतीय वायु सेना को इस मिशन से जोड़ने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'ऑपरेशन गंगा' से जुड़ेगी भारतीय वायुसेना, C017 एयरक्राफ्ट की होगी तैनाती।पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर भारतीय वायु सेना को 'ऑपरेशन गंगा' से जोड़ने का हुआ फैसला।इससे पहले कल चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजने का फैसला हुआ था।

नई दिल्ली: युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों और खासकर छात्रों को बचाने के लिए भारत सरकार ने अपनी मुहिम और तेज करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार 'ऑपरेशन गंगा' मिशन को और तेज करने में अब भारतीय वायु सेना अपना सहयोग देगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। 

सूत्रों के अनुसार वायु सेना के मोर्चे पर आने से न केवल बचाव कार्य में तेजी आएगी बल्कि बेहतर तरीके से पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया जा सकेगा। यह भी खबरें हैं कि भारतीय वायुसेना कई सी-17 एयरक्राफ्ट इस ऑपरेशन के लिए लगाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायु सेना का C-17 एयरक्राफ्ट आज ही 'ऑपरेशन गंगा' से जुड़ जाएगा।

इससे पहले सोमवार को सरकार की ओर से घोषणा की गई थी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और किरेन रिजिजू को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जा रा है ताकि वे अभियान में मदद और समन्वय स्थापित कर सकें। 

भारत रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को 27 फरवरी से रोमानिया और हंगरी के रास्ते स्वदेश ला रहा है। रोमानिया और हंगरी यूक्रेन के पड़ोसी देश हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीयों में अधिकतर छात्र हैं।

ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक करीब भारतीय विमान 1500 लोगों को यूक्रेन से भारत ला चुके हैं। अब तक 6 फ्लाइट भारतीयों को लेकर आ चुकी हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यूक्रेन में फंसे 182 भारतीय नागरिकों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचा। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादइंडियन एयर फोर्सनरेंद्र मोदीयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप