लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन की सेना में शामिल हुआ तमिलनाडु का छात्र, भारतीय सेना में भर्ती के लिए भी कर चुका था कोशिश

By विनीत कुमार | Updated: March 8, 2022 14:19 IST

रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग के बीच तमिलनाडु का एक छात्र वहां यूक्रेन की सेना में शामिल हो गया है। ये छात्र 2018 में वहां गया था और इसी साल उसका कोर्स पूरा होने वाला था।

Open in App

नई दिल्ली: यूक्रेन में जंग के बीच जहां भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की मुहिम जारी है, वहीं, एक भारतीय छात्र के यूक्रेन की सेना में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। दरअसल, यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा तमिलनाडु के कोएंबटूर जिले का 21 साल का छात्र वहां की पैरामिलिट्री फोर्स में शामिल हुआ है। केंद्र और राज्य सरकार को एक मिली एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हाल में कुछ अधिकारी भी कोएंबटूर में टुडियालूर के करीब सुब्रमण्यापालम में सैनिकेश रविचंद्रन नाम के इस छात्र के घर गए थे। वहां उन्होंने छात्र के माता-पिता से भी मुलाकात की थी। दो दिन पहले ही अधिकारियों ने एक रिपोर्ट जमा की जिसमें परिवार की पृष्ठभूमि सहित उन संभावित कारणों की बात कही गई है, जिसकी वजह से सैनिकेश रविंचंद्रन यूक्रेन की सेना में शामिल हुआ होगा।

भारतीय सेना में शामिल होने की कोशिश कर चुका है रविंचंद्रन 

स्कूल की पढ़ाई के बाद रविचंद्रन ने दो बार भारतीय सेना में भी शामिल होने की कोशिश की थी। हालांकि, उसका चयन नहीं हो सका। परिवार के एक दोस्त के अनुसार बाद में रविचंद्रन ने चेन्नई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से भी संपर्क किया था और ये जानने की कोशिश की थी क्या वह अमेरिकी सेना का हिस्सा बन सकता है। 

यह जानने के बाद कि ऐसा नहीं हो सकता, रविचंद्रन ने साल 2018 में ही यूक्रेन के खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए नामांक कराया। इसी साल जुलाई में उसका कोर्स पूरा होने वाला था।

यूक्रेन में जंग के बीच परिवार का सैनिकेश से संपर्क टूट गया था। दूतावास की मदद के बाद वे सैनिकेश से संपर्क करने में सफल रहे। इस दौरान उसने भी सूचित किया वह रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैनिकेश फिलहाल जॉर्जियन नेशनल लीजन पैरामिलिट्री यूनिट का हिस्सा है, जिसमें वॉलंटियर्स शामिल हैं। परिवार अब राज्य और केंद्र के अधिकारियों की मदद से अपने बेटे को वापस पाने की कोशिश में जुटा है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादतमिलनाडुयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं