लाइव न्यूज़ :

रूस-यूक्रेन युद्ध: बढ़ रहा है खतरा! भारत ने अपने नागरिकों को कीव 'तत्काल आज' छोड़ने की सलाह दी

By विनीत कुमार | Updated: March 1, 2022 12:56 IST

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई के बीच भारत के लिए वहां फंसे अपने नागरिकों को बचाने की चुनौती है। इसमें से ज्यादातर छात्र हैं। ताजा एडवायजरी में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को तत्काल आज कीव छोड़ने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को आज ही कीव से निकल जाने की एडवायजरी जारी की।यूक्रेन में भारतीय दूतावास के ट्विटर हैंडल से इस संबंध में ट्वीट किया गया है।माना जा रहा है कि कीव पर रूसी सेना अपने आक्रमण और तेज करने जा रही है।

नई दिल्ली: यूक्रेन में जारी जंग के बीच भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों के लिए नयी एडवायजरी जारी की है। इसमें भारत ने अपने नागरिकों को आज की यूक्रेन की राजधानी कीव को तत्काल छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास की ओर से ट्वीट कर ये कहा गया है।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों को आज तत्काल कीव छोड़ने की सलाह दी जाती है। किसी भी तरह उपलब्ध ट्रेनों द्वारा या उपलब्ध किसी अन्य माध्यम से।'

कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने इससे पहले कल कहा था कि यूक्रेन की राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है और भारतीय छात्र शहर से बाहर निकलने के लिए रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। दूतावास ने भारतीय नागरिकों को अपने पासपोर्ट, पर्याप्त मात्रा में कैश, जरूरी सामान आदि साथ रखने को कहा था। साथ ही दूतावास ने कहा था कि ट्रेनों में देरी हो सकती और उन्हें लंबी कतार में इंतजार करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया के से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों के जरिए वहां से बाहर निकाल रहा है। सोमवार को यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों को राजधानी कीव में रेलवे स्टेशन पहुंचने की सलाह दी, ताकि वे युद्धग्रस्त देश के पश्चिमी हिस्सों तक आगे की यात्रा कर सकें।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कीव पर दिया बड़ा अपडेट

इस बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रूस ने कीव पर अपना हमला काफी तेज कर दिया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अपडेट में कहा गया, 'रूसी सेनाओं ने कीव के उत्तर में और खार्किव और चेर्निहिव के आस-पास तोपों के इस्तेमाल में वृद्धि की है। घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में भारी तोपों के इस्तेमाल से नागरिकों के हताहत होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है।'

भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना मोर्च पर

कीव पर रूस के बढ़ते हमले के बीच भारतीय वायुसेना अब फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' से जुड़ने जा रही है। मंगलवार सुबह आई जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश में भारतीय वायु सेना को इस मिशन से जोड़ा जा रहा है।

इसके तहत वायु सेना अपने सी-17 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल फंसे हुए नागरिकों को निकालने और मदद पहुंचाने के लिए करेगी। इसकी शुरुआत आज ही हो सकती है। सी-17 के ऑपरेशन गंगा से जुड़ने से एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को भारत सुरक्षित पहुंचाया जा सकता है। माना जा रहा है कि यूक्रेन में अभी भी 15 से 16 हजार भारतीय नगरिक फंसे हुए हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील