लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई का बयान- यूक्रेन के मुर्दाघर में है नवीन का शव, गोलाबारी बंद होने के बाद लाया जाएगा भारत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 8, 2022 10:56 IST

यूक्रेन के खारकीव शहर में पिछले हफ्ते गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के पार्थिव शरीर को यूक्रेन में एक मुर्दाघर में रखा गया है। ऐसे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है कि गोलाबारी बंद होने के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है कि गोलाबारी बंद होने के बाद नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।नवीन के शव को यूक्रेन में एक मुर्दाघर में रखा गया है।

बेंगलुरु: युद्धग्रस्त यूक्रेन के खारकीव शहर में पिछले हफ्ते गोलाबारी में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के पार्थिव शरीर को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बयान सामने आया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए बोम्मई ने कहा, "विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हमें सूचित किया है कि नवीन के शव को यूक्रेन में एक मुर्दाघर में रखा गया है। गोलाबारी बंद होने के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।"

बता दें कि नवीन कर्नाटक के हावेरी जिले के चलगेरी का निवासी था। 22 वर्षीय नवीन खारकीव मेडिकल कॉलेज में चौथे वर्ष का छात्र था। मालूम हो, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से नवीन खारकीव में अपने कुछ साथियों के साथ एक बंकर में छुपा हुआ था। इस बीच जब वह खाने के सामान और पैसे बदलने के लिए बाहर निकला था तो गोलीबारी में उसकी मौत हो गई थी। 

बताते चलें कि हाल-फिलहाल में नवीन के पिता ने दावा किया था कि महंगी मेडिकल शिक्षा और 'जातिवाद' कुछ ऐसे कारक हैं जिनकी वजह से भारतीय विद्यार्थी डॉक्टर बनने का ख्वाब पूरा करने के लिए यूक्रेन जैसे देशों का रुख करते हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि निजी नियंत्रण वाले कॉलेजों में भी मेडिकल की एक सीट पाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं और यही वजह है कि मेडिकल पेशा बहुत ही कठिन विकल्प है। वहीं, नवीन की मौत की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पिता को फोन करके अपना शोक जताया था।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादS Jaishankarकर्नाटकयूक्रेनरूसRussia
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह