लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine crisis: यूक्रेन में पढ़ रहे केरल के 2 हजार से ज्यादा छात्र, सीएम पिनाराई विजयन ने विदेश मंत्री से किया ये अनुरोध

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 24, 2022 15:14 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का ऐलान करने के बाद क्षेत्र में जंग शुरू हो चुकी है। इस बीच भारत वहां मौजूद छात्रों और अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में जुटा हुआ है। इसी क्रम में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यूक्रेन संकट को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन में केरल के 2320 स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं।केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यूक्रेन संकट को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को हस्तक्षेप करने और यूक्रेन में राज्य के 2320 छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है।

कीव: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का ऐलान करने के बाद क्षेत्र में जंग शुरू हो चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा कुछ शहरों में रूस की ओर से किए जा रहे धमाकों की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव पर पूरी दुनिया की टिकी हुई हैं। इस बीच भारत वहां मौजूद छात्रों और अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

इसी क्रम में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने यूक्रेन संकट को देखते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिये उन्होंने  विदेश मंत्री एस जयशंकर को हस्तक्षेप करने और यूक्रेन में राज्य के 2320 छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है। इसके साथ ही विजयन ने विदेश मंत्री से अनुरोध किया है कि विशेष उड़ानों की व्यवस्था करके उन स्टूडेंट्स की वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। बता दें कि गुरुवार को पुतिन के यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस द्वारा उठाये गए इस कदम की निंदा की जा रही है। वहीं, यूरोपीय संघ का कहना है कि यूक्रेन पर आक्रमण के "रूस पर व्यापक और गंभीर परिणाम होंगे" और जल्द ही उस पर अधिक प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। इसके अलावा यूक्रेन में अपने नागरिकों को मौजूदा सैन्य कार्रवाइयों और अराजकता के कारण घर में रहने की सलाह चीन ने दी है, लेकिन चीन द्वारा रूस की सेना की किसी कार्रवाई का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादपिनाराई विजयनकेरलS Jaishankarरूसयूक्रेनUkraine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?