लाइव न्यूज़ :

रुपाणी ने डीपीआईआईटी सचिव गुरुप्रसाद महापात्र के निधन पर जताया शोक

By भाषा | Updated: June 19, 2021 14:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 जून गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव और गुजरात के आईएएस अधिकारी गुरुप्रसाद महापात्र के निधन पर शोक जताया। महापात्र का एक दिन पहले नयी दिल्ली के एम्स में कोविड-19 से जुड़ी दिक्कतों के कारण निधन हो गया।

रुपाणी ने एक बयान में कहा कि गुजरात कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी महापात्र के निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और महापात्र के परिवार को इस दुख को सहने की ताकत देने की प्रार्थना की।

अहमदाबाद म्युनिसिपल आयुक्त के पद पर काम करते हुए महापात्र को सितंबर 2014 को केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया था। उन्हें अगस्त 2019 में डीपीआईआईटी का सचिव बनाए जाने से पहले भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) का अध्यक्ष बनाया गया था।

गुजरात में वह सूरत और अहमदाबाद दोनों शहरों में म्युनिसिपल आयुक्त रहे और गुजरात अल्कालीज एंड कैमिकल्स लिमिटेड (जीएससीएल) और गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स कंपनी लिमिटेड (जीएनएफसी) जैसी सरकारी पीएसयू के प्रबंध निदेशक भी रहे।

एएमसी आयुक्त के तौर पर महापात्र की साबरमती रीवरफ्रंट, बीआरटीएस, कांकरिया लेकफ्रंट जैसी अन्य परियोजनाओं के विकास में अहम भूमिका रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह