लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को 'हिरासत' में लिये जाने पर हुआ हंगामा, कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: August 9, 2023 12:35 IST

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने आज कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही समय के बाद उस समय हंगामा शुरू कर दिया, जब उन्हें इस बात की सूचना मिली कि महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी पर कथित रूप से हिरासत में लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को कथित रूप से हिरासत में लेने पर हुआ हंगामानेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मुद्दे को उठाया और सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग कीहंगामे के बाद जगदीप धनखड़ ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी

नयी दिल्ली: राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने आज कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही समय के बाद उस समय हंगामा शुरू कर दिया, जब उन्हें इस बात की सूचना मिली कि महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी पर कथित रूप से हिरासत में लिया गया है। विपक्षी दल इस खबर को लेकर सदन में शोर-शराबा करने लगे, जिसके कारण राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा सदन के पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखवाए जाने के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष की ओर से इस मुद्दे को उठाया और सरकार से इस विषय में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा। इसके बाद विपक्षी सदस्य इस मुद्दे को लेकर उग्र नारेबाजी करने लगे, जिसके कारण राज्यसभा को सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया।

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज जब इस सदन में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, वहीं सुबह तुषार गांधी को ‘गिरफ्तार’ कर लिया गया है। कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने कहा, ‘‘तुषार गांधी को अगर गिरफ्तार किया जाता है तो मैं समझता हूं...।’’ इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे को बीच में ही टोकते हुए सभापति ने उनके द्वारा इस मुद्दे को उठाने पर आपत्ति जताई।

इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने खड़गे का समर्तन करते हुए सदन में हंगामा शुरु कर दिया जिसके बाद सभापति ने 11 बज कर करीब 15 मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सदन ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में कुछ देर मौन रखा।

मालूम हो कि तुषार गांधी ने आज सुबह दावा किया कि जब वो आज सुबह ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी मनाने के लिए निकले थे तो सांताक्रूज पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘आजाद भारत के इतिहास में पहली बार मुझे हिरासत में लिया गया है। मैं नौ अगस्त को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की बरसी मनाने के लिए घर से बाहर निकला था और सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया गया।’’

तुषार गांधी ने कहा, ‘‘मुझे अपने दादा-दादी महात्मा गांधी और बा पर गर्व है, जिन्हें इसी ऐतिहासिक तारीख पर अंग्रेजों ने हिरासत में लिया था।’’

टॅग्स :राज्य सभाजगदीप धनखड़मल्लिकार्जुन खड़गेसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप