लाइव न्यूज़ :

मेरठ में मैरिज होम के एक कमरे में युवती की लाश मिलने के बाद बवाल

By भाषा | Updated: November 16, 2021 15:29 IST

Open in App

मेरठ, 16 नवंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शहर से सटे थाना भावनपुर क्षेत्र में दतावली स्थितमैरिज हॉल में युवती की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आक्रोशित परिजन ने गढ़ रोड पर मंगलवार सुबह जाम लगा दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने फिलहाल मैरिज हॉल को सील कर दिया है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार युवती से बलात्कार के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। इस मामले में मौके पर नशे की हालत में मिले एक पुलिसकर्मी का नाम सामने आ रहा है जिसे लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभाकर चौधरी ने आज पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि युवती से दुष्कर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि युवती अस्त-व्यस्त हालत में मिली है लेकिन उससे बलात्कार हुआ है या नहीं, यह मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

एसएसपी ने बताया कि फिलहाल तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि घटना से दो घंटे पहले युवती किसी अन्य युवक के साथ युवती लापता हो गई थी। बाद में युवती मृत अवस्था में मिली। घटना में पुलिसकर्मी के शामिल होने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि घटना के समय पुलिसकर्मी मौके पर नशे की हालत में मौजूद जरुर पाया गया लेकिन घटना में उसकी कोई भूमिका है या नहीं, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

उन्होंने बताया कि लोंगो की पिटाई से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से भी अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।

बता दें, कल देर रात भावनपुर के दतावाली स्थित मैरिज होम में एक शादी समारोह के दौरान एक युवती की लहुलुहान लाश एक कमरे के बाथरूम में मिली थी। उसी कमरे में उप्र पुलिस का कॉन्स्टेबल रवि बालियान नशे की हालत में पड़ा मिला था। इस पूरे मामले में छानबीन के लिए फॉरेन्सिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह