लाइव न्यूज़ :

तीन साल की नौकरी में आरटीओ अधिकारी के पास 1.2 करोड़ रुपए की संपत्ति, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 28, 2019 05:55 IST

जांच में उसके पास 1,22,25,641 रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है जिसमें एक करोड़ रुपये की सावधि जमा, वाहन, अचल संपत्ति और निवेश शामिल हैं। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक सहायक मोटर वाहन निरीक्षक (एएमवीआई) के पास 1.22 करोड़ रुपए की संपत्ति पाए जाने के बाद शुक्रवार को उसके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया।

एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नागपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में तैनात आरोपी मिथुन रामेश्वर डोंगरे पिछले तीन साल से सेवारत था। उसे अप्रैल 2018 में एसीबी ने 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कथित तौर पर पकड़ा था और जांच शुरू की गई थी।

जांच में उसके पास 1,22,25,641 रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है जिसमें एक करोड़ रुपये की सावधि जमा, वाहन, अचल संपत्ति और निवेश शामिल हैं। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप