लाइव न्यूज़ :

आरक्षण का लाभ ऐसे दलितों को नहीं मिले, जो धर्मांतरण करके इस्लाम, ईसाई या कोई अन्य धर्म अपना लिया, विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा

By भाषा | Updated: March 6, 2023 23:16 IST

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि रविवार को समाप्त हुई दो दिवसीय संगोष्ठी के बाद आरएसएस की मीडिया शाखा विश्व संवाद केंद्र (वीएसके) ने न्यायमूर्ति के जी बालकृष्णन आयोग को एक ज्ञापन सौंपने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देधर्मांतरण करके इस्लाम, ईसाई या कोई अन्य धर्म अपना लिया है।अनुसूचित जातियों के लोगों को आरक्षण देने के मुद्दे का परीक्षण करने के लिए इस आयोग का गठन किया है।मामले में व्यक्तिगत सुनवाई का अनुरोध भी करेगा।

नई दिल्लीः विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मीडिया शाखा तथा अन्य संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित संगोष्ठी में इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि आरक्षण का लाभ ऐसे दलितों को नहीं दिया जाना चाहिये, जिन्होंने धर्मांतरण करके इस्लाम, ईसाई या कोई अन्य धर्म अपना लिया है।

उन्होंने कहा कि रविवार को समाप्त हुई दो दिवसीय संगोष्ठी के बाद आरएसएस की मीडिया शाखा विश्व संवाद केंद्र (वीएसके) ने न्यायमूर्ति के जी बालकृष्णन आयोग को एक ज्ञापन सौंपने का फैसला किया। केंद्र सरकार ने धर्मांतरण कर चुके अनुसूचित जातियों के लोगों को आरक्षण देने के मुद्दे का परीक्षण करने के लिए इस आयोग का गठन किया है।

इस मुद्दे पर गौर करने के लिए केंद्र द्वारा तीन सदस्यीय समिति नियुक्त करने के आलोक में वीएसके ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, और पाक्षिक पत्रिका हिंदू विश्व के साथ मिलकर ‘धर्मांतरण एवं आरक्षण’ विषय पर इस संगोष्ठी का आयोजन किया था। यह आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर मे किया गया था।

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ संगोष्ठी में सर्वसम्मति से यह बात दोहरायी कि अनुसूचित जाति को आरक्षण धर्म का विषय है। इस अनुसूची में जातियों के चयन का आधार सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक पिछड़ापन है।’’ कुमार ने कहा कि वीएसके के जी बालकृष्णन आयोग को सौंपने के लिए एक ज्ञापन तैयार करेगा और इस मामले में व्यक्तिगत सुनवाई का अनुरोध भी करेगा।

विहिप नेता ने कहा, ‘‘ हम तार्किक और उचित निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए आयोग के सामने तथ्यों को रखने के लिए सभी संभव कदम उठायेंगे। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘मुसलमानों एवं ईसाइयों में ओबीसी विभिन्न राज्यों में संबंधित कोटा के तहत आरक्षण का लाभ पहले से ही लेते हैं। ’’ उन्होंने कहा कि अन्य ‘गरीब मुसलमान एवं ईसाई’ आर्थिक रूप से कमजोर तबके के आरक्षण के हकदार हैं।

टॅग्स :वीएचपीकोर्टआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए