लाइव न्यूज़ :

आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार संचालित उपक्रमों में विनिवेश का विरोध किया

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:07 IST

संपत्ति राष्ट्रीय भावना से स्थापित की गई थी और इसे विदेशी तेल कंपनियों के हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए।’’ एसजेएम ने एअर इंडिया और बीएसएनएल के विनिवेश का भी विरोध किया। 

Open in App
ठळक मुद्दे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार संचालित उपक्रमों में विनिवेश के केंद्र के फैसले का विरोध किया हैयह राष्ट्र के हितों के खिलाफ है तथा कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से प्रभावित कुछ सलाहकारों तथा नौरकशाहों की मिलीभगत का परिणाम है।

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार संचालित उपक्रमों में विनिवेश के केंद्र के फैसले का विरोध किया है और कहा है कि यह राष्ट्र के हितों के खिलाफ है तथा कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से प्रभावित कुछ सलाहकारों तथा नौरकशाहों की मिलीभगत का परिणाम है।

स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने रविवार को हरिद्वार में हुई बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया। एसजेएम ने कहा कि यह इस तरह के कदमों का विरोध करने का समय है। इसने कहा कि मोदी सरकार ने विनिवेश के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लाभ में चलने वाली भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) सहित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की रणनीतिक बिक्री का निर्णय किया है।

बीपीसीएल के विनिवेश का विरोध करते हुए एसजेएम ने अपने प्रस्ताव में कहा कि यह निश्चित तौर पर अच्छा कारोबारी कदम नहीं है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की दूसरी सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी नियमित तौर पर लाभ अर्जित कर रही है। इसने कहा, ‘‘ऐसी खबरें हैं कि इन संपत्तियों पर सऊदी अरामको की नजर है। यह सिर्फ अस्वीकार्य ही नहीं, बल्कि खतरनाक भी है। संपत्ति राष्ट्रीय भावना से स्थापित की गई थी और इसे विदेशी तेल कंपनियों के हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए।’’ एसजेएम ने एअर इंडिया और बीएसएनएल के विनिवेश का भी विरोध किया। 

टॅग्स :आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता