लाइव न्यूज़ :

RSS नेता का दावा- सावरकर को मिली थी दोहरी सजा- झेलीं थी कई यातनाएं, कांग्रेस नेताओं ने जेल में फरमाया था आराम

By भाषा | Updated: October 10, 2022 07:32 IST

इंद्रेश कुमार ने यह भी कहा कि जब सावकर को सजा मिली थी तब उस समय कांग्रेस नेताओं को जेल में आराम से रहने को दिया गया था। जिस तरीके से सावरकर को यातनाएं झेलनी पड़ी थी, वैसे कांग्रेस नेताओं को तकलीफ नहीं दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने सावरकर और कांग्रेस नेताओं को लेकर नया दावा किया है। उन्होंने कहा है कि जेल में सावरकर को दोहरी सजा के साथ कई यातनाएं भी दी गई थी। इंद्रेश कुमार ने यह भी दावा किया कि अगर महात्मा गांधी ने ऐसा किया होता तो पाकिस्तान न बनता।

मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर को दोहरी उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी और जेल में उनका जीवन यातनाओं से भरा हुआ था जबकि कांग्रेस नेताओं ने अपने कैद के दौरान जेल में आराम से समय बिताया। 

अब नहीं तोड़े जा सकते मंदिर, नहीं होगा अब "लव जिहाद"- इंद्रेश कुमार

कुमार ने यह भी कहा कि 'अब इस देश में और मंदिर नहीं तोड़े जा सकते हैं, ना ही हम तोड़ने देंगे। कोई लव जिहाद और धर्मांतरण नहीं होना चाहिए. धर्मांतरण अमानवीय, असंवैधानिक, ईश्वर विरोधी है। ये पाप है। धर्मांतरण करने वाले कभी स्वर्ग नहीं जा सकते। वे भगवान विरोधी, खुदा विरोधी, ईश्वर विरोधी हैं।' उन्होंने पूछा- 'यदि वे कहते हैं कि ईश्वर ने हमें जो दिया वह गलत है और जो मनुष्य ने दिया वह सही है तो क्या वे ईश्वर के अनुयायी हैं?'

महात्मा गांधी ने ये किया होता तो पाकिस्तान न बनता- कुमार

इंद्रेश कुमार ने यहां नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि महात्मा गांधी ने पाकिस्तान के गठन से पहले जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना के बजाय सुभाष चंद्र बोस या सरदार पटेल जैसे नेताओं को चुना होता, तो देश का बंटवारा नहीं होता। 

सावरकर को सुनाई गई थी दोहरे आजीवन कारावास की सजा

इस पर बोलते हुए संघ नेता ने आगे कहा, "हमारे एक नेता के परिवार में किसी को भी कभी जेल की सजा नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं को जेल में यातना नहीं मिली। बल्कि उस परिवार के लोगों ने जेल में आराम से सजा काटी। जबकि सावरकर एकमात्र ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्हें दोहरी उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने यातना से भरी जेल की सजा काटी थी। 

कुमार ने आगे कहा, "सावरकर को दो बार आजीवन कारावास की सजा भुगतनी पड़ी। इसलिए, यदि आप उनका सम्मान नहीं कर सकते हैं तो किसी को भी अपमान करने का अधिकार नहीं है।"

टॅग्स :आरएसएसकांग्रेसVeer Savarkarमहात्मा गाँधीपाकिस्तानसुभाष चंद्र बोसSardar Patel
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो