लाइव न्यूज़ :

RSS नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान, कहा- गाय का बीफ खाना बंद हो जाए तो रुक जाएगी मॉब लिंचिंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2018 09:00 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में मॉब लिंचिंग रुक जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 24 जुलाई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में मॉब लिंचिंग रुक जाएगी। उनके इस बयान के आने के बाद से वह चर्चा में हैं।

अलवर लिंचिंग: सवालों के घेरे में पुलिस, पीड़ित को अस्‍पताल ले जाने की बजाए पहले की गाय की देखरेख फिर पी चाय

उन्होंने ये बात तब कही है जब उनसे राजस्थान के अलवर में गोतस्करी के आरोप में हुई रकबर खान की हत्या पर सवाल पूछा गया। मुस्लिमों के बीच काम काम करने वाले आरएसएस के संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ये भी कहा है मॉब लिंचिंग का स्वागत बिल्कुल नहीं जा सकता है। लेकिन फिर भी अगर लोग गाय का मीट खाना बंद कर दें तो ये घटनाएं खुद रूक जाएंगी।

इतना ही नहीं इंद्रेश कुमार ने कहा है कि दुनिया का ऐसा कोई भी धर्म नहीं है जो गोहत्या की इजाजत देता है। उन्होंने ये भी कहा कि कि इस्लाम से लेकर ईसाई धर्म के अंदर गोहत्या की कोई जगह नहीं है। ऐसा पहली बार किसी नेता ने बयान नहीं दिया है। इससे पहले बीजेपी नेता विनय कटियार ने भी विवादित बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने कहा है कि मुस्लिम गाय को छूने से पहले कई बार सोचें, यह इस देश के करोड़ों लोगों की भावना का प्रश्न है।

अलवर मॉब लिंचिंगः सवालों के घेरे में पुलिस, लगे हैं ये गंभीर आरोप

किसी भी मॉब की हिंसा, वो आपके घर की, मुहल्ले की, जाति की  पार्टी की हो, वो कभी भी स्वागत करने वाली नहीं हो सकती है। परंतु दुनिया के जितने भी धर्म हैं। उनके किसी एक धर्म पर बता दो एक गाय का वध होता है।  बता दें कि रकबर खान अपने एक साथी असलम के साथ दो गायों को लेकर हरियाणा स्थित अपने गांव जा रहा था, जब वह लालावंडी गांव से होकर गुजर रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों के एक समूह ने गो तस्कर के संदेह में उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। खान को रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 28 अगस्त को होनी है। याचिकाकर्ताओं ने पीठ के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए राजस्थान सरकार के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग की। वहीं कहा जा रहा है कि इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को निष्कासित भी कर दिया गया है।

टॅग्स :आरएसएसमॉब लिंचिंगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना