लाइव न्यूज़ :

घोष प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे छत्तीसगढ़

By भाषा | Updated: November 18, 2021 22:16 IST

Open in App

रायपुर, 18 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। वह शुक्रवार को मुंगेली जिले के मदकू द्वीप में होने वाले आरएसएस के 'घोष प्रदर्शन' कार्यक्रम में भाग लेंगे।

आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख कनिराम ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि आरएसएस प्रमुख आज विमान से रायपुर पहुंचे। वह शुक्रवार को सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के मदकू द्वीप के लिए रवाना होंगे। मदकू द्वीप में रायपुर और बिलासपुर इकाई द्वारा घोष प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कनिराम ने बताया कि आरएसएस का 'घोष प्रदर्शन' कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आरएसएस की रायपुर और बिलासपुर इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा पिछले एक माह से 'घोष प्रदर्शन' का अभ्यास किया जा रहा है। कनिराम ने बताया घोष प्रदर्शन के दौरान सात प्रकार के वाद्य यंत्रों को विशेष लय में बजाया जाता है। ​

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के स्वयंसेवक इन वाद्य यंत्रों के संगीत बैंड के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे।राज्य के मुंगेली जिले से होकर बहने वाली शिवनाथ नदी में मदकू द्वीप स्थित है। यह द्वीप अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जाना जाता है तथा यहां प्राचीन शिव मंदिर भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?