लाइव न्यूज़ :

यूपी में RSS व BJP कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मी के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2021 14:45 IST

वृंदावन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई की खबर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस प्रचारक यमुना में स्नान करने के लिए रेलिंग को पार कर रहे थे, जिस पर पुलिसकर्मियों ने आपत्ति जताई।संघ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इसी समय पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया।

नई दिल्ली: वृंदावन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थकों और पुलिस के बीच हाथापाई की खबर सामने आ रही है। आरएसएस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके एक प्रचारक के साथ पुलिस ने पहले गलत व्यवहार किया। इसके बाद बीजेपी व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कई पुलिसकर्मियों को सार्वजनिक रूप से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इंडिया टुडे के मुताबिक, आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा आरएसएस के जिला प्रचारक मनोज कुमार के साथ कथित रूप से वृंदावन कुंभ मेले में यमुना नदी में स्नान करने के समय दुर्व्यवहार हुआ, जिसके बाद मामला बिगड़ गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे आरएसएस व बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई हुई।

रिपोर्ट के अनुसार आरएसएस प्रचारक यमुना में स्नान करने के लिए रेलिंग को पार कर रहे थे, जिस पर पुलिसकर्मियों ने आपत्ति जताई और उन्हें नदी में न जाने के लिए कहा। इसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता और पुलिस में कहासुनी हो गई। संघ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इसी समय पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया।

इस घटना के बाद जल्द ही आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में पहुंच गए। आरएसएस, भाजपा और अन्य संगठनों के सदस्य कोतवाली में एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वायरल वीडियो में कुछ युवक 2-3 पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते दिख रहे हैं और उनमें से एक ने पुलिसकर्मी की पीठ पर हेलमेट से हमला कर दिया।  

टॅग्स :मथुराकुम्भ मेलाआरएसएसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह