लाइव न्यूज़ :

RSS ने मोदी सरकार को ग्रामीण भारत के उत्थान का बजट बनाने की सलाह दी

By संतोष ठाकुर | Updated: November 20, 2019 08:06 IST

उल्लेखनीय है कि भारतीय मजदूर संघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार की किराना, ई-कॉमर्स, लघु उद्योग सहित कई नीतियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करता रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसबसे अधिक बल इस बात पर दिया जा रहा है कि किस तरह से ग्रामीण भारत में नौकरी सृजित की जाएनीति आयोग भी एक सलाह पत्र तैयार कर रहा है.

मोदी सरकार 2.0 के पहले बजट में ग्रामीण भारत को सौगातें मिल सकती हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सरकार को सलाह दी है कि वह आर्थिक मोर्चे पर शहरों के मुकाबले अपने को कम पाने वाले ग्रामीण इलाकों को लेकर ऐसी योजनाएं लेेकर आए जो गांव-देहात की तस्वीर बदलने के साथ ही वहां के लोगों का सरकार के लिए नजरिया भी पूरी तरह बदलने में मददगार हो.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नल से जलापूर्ति की तरह ही सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाले रोजगार को लेकर व्यापक एवं असरदार योजनाओं पर विचार किया जा रहा है. इसके लिए नीति आयोग भी एक सलाह पत्र तैयार कर रहा है. उसके आधार पर ऐसी योजना पर कार्य किया जाएगा जो संपूर्ण ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने में सहायक हो.

सबसे अधिक बल इस बात पर दिया जा रहा है कि किस तरह से ग्रामीण भारत में नौकरी सृजित की जाए, वहां पर काम-धंधे और कारोबार को बढ़ाया जा सके, इसके लिए और अधिक सुगमता से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के अलावा नियम कानूनों की जटिलताओं को सरल करने पर भी मंथन चल रहा है.

हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बातचीत में कहा था कि गांव-देहात में कारोबार को बढ़वा देने के लिए और लोगों को अकुशल से कुशल कामगार बनाने के बिंदुओं पर विचार किया जा रहा है. हमारा लक्ष्य कारोबारी कदमों को सरल बनाना है जिससे गांव-गांव तक हम कारोबार को गति दे पाएं.

उल्लेखनीय है कि भारतीय मजदूर संघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार की किराना, ई-कॉमर्स, लघु उद्योग सहित कई नीतियों पर अप्रसन्नता व्यक्त करता रहा है. उनका कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार को स्वदेशी और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित नीति लाने की जरूरत है जिससे विदेशी कंपनियां ग्रामीण बाजार पर अधिपत्य न जमाने पाएं.

टॅग्स :आरएसएसमोदी सरकारबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए