लाइव न्यूज़ :

बिहार से भाजपा क्या पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को राज्यसभा भेजेगी?, अप्रैल 2026 में 5 सीट पर चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2025 15:06 IST

उपेंद्र कुशवाहा फिर से राज्यसभा नहीं जाने वाले है। पहले यह सीट लोजपा-रामविलास के खाते में जाती दिख रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए में लोजपा(रा), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) के बीच खींचतान मची हुई है। 'मुल्तान के सुल्तान' के नाम से प्रसिद्ध वीरेंद्र सहवाग का पटना स्थित सरकारी आवास पर आगमन हुआ।खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सहवाग का उदाहरण देते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने की अपील की थी।

पटनाः भाजपा क्या बिहार से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को राज्यसभा भेजेगी? सियासी गलियारे में ऐसी अटकलों को लेकर सियासत गर्मायी हुई है। दरअसल, बिहार से राज्यसभा के लिए पांच सीटें खाली होने वाली है। इसमें से दो सीट पर भाजपा और दो सीट पर जदयू के जिम्मे जाना तय है। इस एक सीट के लिए एनडीए में लोजपा(रा), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) के बीच खींचतान मची हुई है। यह तो तय है कि उपेंद्र कुशवाहा फिर से राज्यसभा नहीं जाने वाले है। पहले यह सीट लोजपा-रामविलास के खाते में जाती दिख रही थी।

लेकिन लोजपा(रा) और हम के बीच जारी सियासी खींचतान के बीच अब भाजपा पांचवीं सीट भी अपने पास रखने वाली है। सूत्रों के मुताबिक इस सीट से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को राज्यसभा भेजा जा सकता है। बता दें कि वीरेंद्र सहवाग हाल ही में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ पटना आए थे।

पटना पहुंचने पर सम्राट चौधरी उन्हें अपने आवास ले गए थे और सम्मानित भी किया था। उधर, सम्राट चौधरी ने खुद वीरेंद्र सहवाग के साथ तस्वीरों को शेयर किया था। उन्होंने तस्वीरों के शेयर करते हुए लिखा था कि भारत के स्टार क्रिकेटर रहे, विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर अनेकों कीर्तिमान रचने वाले, 'मुल्तान के सुल्तान' के नाम से प्रसिद्ध वीरेंद्र सहवाग का पटना स्थित सरकारी आवास पर आगमन हुआ।

वीरेंद्र सहवाग जी लाखों-लाख युवाओं के आदर्श रहें। उनसे बिहार की बेहतरी, खेल जगत में विशेषकर क्रिकेट को लेकर राज्य में अवसर और संभावनाओं पर वृहद संवाद किया। वहीं इससे पहले बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सहवाग का उदाहरण देते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने की अपील की थी। इसके बाद से सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की सीट से वीरेंद्र सहवाग को बिहार से राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि, इसके लिए भाजपा को जोड़ तोड़ की राजनीति का सहारा लेना पड़ेगा, क्योंकि एनडीए के पास इस सीट के लिए पर्याप्त विधायक नहीं है। बिहार से राज्यसभा के जिन पांच सीटों के लिए चुनाव होना है, उनमें राजद की 2, जदयू की 2 और उपेंद्र कुशवाहा की एक सीट शामिल है।

लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद राजद इस पोजीशन में नहीं बची है कि अपनी सीटें वापस हासिल कर सके। इसलिए इन सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा अपने कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं जदयू से हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर फिर से उच्च सदन पहुंच सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा वाली सीट पर पेंच फंस रहा है, जिसे भाजपा अपने पाले में रखकर मामले का सीधा समाधान निकाल सकती है।

टॅग्स :बिहारवीरेंद्र सहवागराज्यसभा चुनावउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष