लाइव न्यूज़ :

लापता एएन-32 विमान की सूचना देने पर मिलेगा पांच लाख का ईनाम, इस नंबर पर करें संपर्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2019 05:40 IST

भारतीय वायु सेना का असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश में लापता हुए एएन-32 विमान का पता लगाने के लिए खोज अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देईस्टर्न एयर कमांड लापता विमान एएन-32 के बारे में कोई पुख्ता सुराग देने वाले को पांच लाख रुपये ईनाम देगी।लापता विमान की सूचना देने के लिए एयरफोर्स ने नंबर भी जारी किए हैं।

वायुसेना के एएन-32 विमान के लापता होने के 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इसमें 13 लोग सवार थे। शनिवार को वायुसेना ने इसके बारे में कोई सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा कर दी। विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि ईस्टर्न एयर कमांड लापता विमान एएन-32 के बारे में कोई पुख्ता सुराग देने वाले को पांच लाख रुपये ईनाम देगी।

लापता विमान की सूचना देने के लिए एयरफोर्स ने नंबर भी जारी किए हैं। विमान के बारे में कोई भी पुख्ता सूचना आप इन नंबरों पर दे सकते हैंः- 0378-3222164, 9436499477, 9402077267, 9402132477.

भारतीय वायु सेना का असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद अरुणाचल प्रदेश में लापता हुए एएन-32 विमान का पता लगाने के लिए खोज अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। वायुसेना ने अपने अभियान में स्थानीय लोगों और पुलिस एजेंसियों को भी शामिल किया है।

सोमवार 12.27 बजे रूस-निर्मित यह विमान मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए जोरहाट से रवाना हुआ। जमीनी नियंत्रण कक्ष से इसका आखिरी संपर्क दोपहर एक बजे हो पाया था। विमान में चालक दल के कुल आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे।

तीनों सशस्त्र बलों ने विमान का पता लगाने के लिए अपने-अपने संसाधनों को लगाया है। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कार्टोसैट और रीसैट उपग्रह मेचुका के आसपास के क्षेत्र की तस्वीरें ले रहे हैं, ताकि विमान को खोजने में मदद मिल सके।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं