लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के शासनकाल में आरपीएससी ‘रिश्तेदार’ लोक सेवा आयोग बन गया है: पूनिया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:19 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 16 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के देश में ‘उच्चतम’ बेरोजगारी दर वाला राज्य बनने के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि इसने राजस्थान लोक सेवा आयोग को ‘रिश्तेदार लोक सेवा आयोग’ में बदल दिया है।

भाजपा का यह भी आरोप है कि राज्य में पिछले एक साल में अपराध के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने और सार्वजनिक सुरक्षा प्रदान करने के वादों को पूरा नहीं किया।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख सतीश पूनिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार भाजपा के शासनकाल के दौरान जारी रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) रिश्तेदार लोक सेवा आयोग में बदल गया है और हालिया आरईईटी और अन्य परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं।’’

पूनिया उन आरोपों का हवाला दे रहे थे जिसमें यह कहा जा रहा है कि पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने कार्यकाल में राजस्थान प्रशासनिक सेवा में दो रिश्तेदारों की भर्तियां की। पूनिया ने कहा कि 30 लाख युवक नौकरियां तलाश रहे हैं और राज्य में बेरोजगारी दर ’27.3 प्रतिशत’ है और यह देश में ‘सबसे ज्यादा’ है। लेकिन राज्य सरकार ने तीन वर्षों में केवल 1.50 लाख उम्मीदवारों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह