लाइव न्यूज़ :

TikTok को टक्कर दे रहा देसी ऐप ROPOSO, गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक हुए उपयोगकर्ता

By गुणातीत ओझा | Updated: October 9, 2020 22:50 IST

रोपोसो पहला ऐसा भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप बन गया है जिसके गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हो गए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार के जून में टिकटॉक समेत अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद रोपोसो को गूगल प्ले स्टोर पर शीर्ष रेटिंग मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप रोपोसो के गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता।टिकटॉक पर बैन लगने के बाद रोपोसो को गूगल प्ले स्टोर पर शीर्ष रेटिंग मिली थी।

नई दिल्ली। रोपोसो पहली ऐसी भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप बन गयी है जिसके गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हो गए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार के जून में टिकटॉक समेत अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद रोपोसो को गूगल प्ले स्टोर पर शीर्ष रेटिंग मिली थी। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ रोपोसो ने प्ले स्टोर पर आज (शुक्रवार) 10 करोड़ उपयोक्ता के आंकड़े को पार कर लिया।

इसी के साथ कंपनी भारत की शीर्ष शॉर्ट वीडियो ऐप बन गयी है। यह इकलौती ऐसी शॉर्ट वीडियो ऐप है जिसने यह स्तर छुआ है।’’ रोपोसो पर सॉफ्टबैंक से वित्त पोषित इनमोबी का मालिकाना हक है। इनमोबी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन तिवारी ने कहा, ‘‘ ग्लांस और रोपोसो के साथ हमारे पास भारत में निर्मित दो सबसे बड़े ऐप मंच हैं। इन दोनों की पहुंच संयुक्त तौर पर देश के 40 प्रतिशत स्मार्टफोन तक है।

जानें रोपोसो (Roposo) के बारे में

रोपोसो भारतीय ऐप है, जो यूजर के लिए टिकटॉक का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे दिल्ली आईआईटी के मयंक, अविनाश और कौशल ने वर्ष 2013 में डेवलप किया था। इस प्लेटफॉर्म पर भी यूजर टिकटॉक की तरह ही वीडियो और फोटो शेयर कर सकते हैं। यह 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। दिलचस्प वीडियो क्रिएट करने के लिए यूजर फिल्टर्स, स्टिकर्स, वॉयस ओवर और इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ इसमें स्लो-मो, टाइम-लैप्स, पोर्ट्रेट के साथ नेचुरल लाइट, स्टूडियो लाइट, स्टेज व स्टेज मोनो लाइट आदि जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यूजर तेजी से वीडियो क्रिएट कर उसे शेयर कर सकते हैं। इसे एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की यूजर रेटिंग 4.6 है।

टॅग्स :टिक टोकगूगल प्ले स्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Signals Shift In Internet Policy: इंटरनेट नीति में बदलाव?, 2 साल बाद ईरान ने व्हाट्सएप, गूगल प्ले पर प्रतिबंध हटाया

कारोबारप्रभाकर राघवन को गूगल का चीफ टेक्नोलॉजिस्ट नियुक्त किया गया, सर्च और एआई में नए नवाचारों का करेंगे नेतृत्व

ज़रा हटके10 Videos of Wildlife: खूबसूरत के साथ खतरनाक भी...जंगल के 10 वीडियो देखिए, डर भी लगेगा, मौज भी आएगी

कारोबारGoogle extends Gemini Android app: भारत में जेमिनी एंड्रॉइड ऐप का विस्तार, अंग्रेजी के अलावा नौ भारतीय भाषा में सुविधा उपलब्ध, जानें

कारोबारGoogle Wallet on Play Store: गूगल प्ले स्टोर पर शामिल हुआ गूगल वॉलेट, जानिए कैसे करना होगा उपयोग

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई