लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत गोलीबारी: गैंगस्टर गोगी के सहयोगी का पेशी के दौरान सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली में रोहिणी अदालत परिसर में गत सितंबर में मारे गए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के एक सहयोगी ने जेल से अदालत परिसर जाने के दौरान ‘‘अत्यधिक उच्च जोखिम वाली सुरक्षा’’ और गार्ड बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अदालत का रुख किया है।

वकीलों के वेश में दो हमलावरों ने अदालत कक्ष के अंदर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जहां इस साल 24 सितंबर को उसके खिलाफ हत्या के एक मामले की सुनवाई चल रही थी। इसके बाद दोनों हमलावर पुलिस गोलीबारी में मारे गए थे।

रोहित मोई भी उसी मामले में आरोपी है जिसमें गोगी को अदालत के समक्ष पेश किया गया था। उसने एक अर्जी दायर करके ‘‘जेल से अदालत परिसर जाने के दौरान बहुत उच्च जोखिम वाली सुरक्षा और गार्ड में वृद्धि’’ की अनुमति मांगी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिवाजी आनंद ने 22 नवंबर को एक आदेश में जेल अधीक्षक को अगले आदेश तक केवल वीडियो कॉन्फ्रेंस से मामले में आरोपी को पेश करने का निर्देश दिया था।

न्यायाधीश ने आगे कहा कि दिल्ली सशस्त्र पुलिस की तीसरी बटालियन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को अदालत में पेशी के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के उनके अनुरोध पर विचार करने के लिए एक पत्र लिखा गया है।

एएसजे आनंद ने कहा, ‘‘डीसीपी, तीसरी बटालियन, दिल्ली सशस्त्र पुलिस के कार्यालय से कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके लिए अनुपालन रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।’’

यह निर्देश जेल अधिकारियों द्वारा स्थिति रिपोर्ट दायर करने के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा कि मोई एक उच्च जोखिम वाली श्रेणी का विचाराधीन कैदी है और वर्तमान में उच्च जोखिम वाले वार्ड में बंद है।

इस मुद्दे के अलावा, न्यायाधीश ने पुलिस को सुनवाई की अगली तारीख पर गोगी का मृत्यु प्रमाणपत्र पेश करने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?