लाइव न्यूज़ :

चांदनी चौक में मार्ग का काम इस साल तक हो जाएगा पूरा, दिल्ली सरकार ने कहा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर आप सरकार ने बुधवार को उच्च न्यायालय को बताया कि चांदनी चौक में राहगीरों के चलने के लिए मार्ग तैयार करने की परियोजना 31 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।

दिल्ली सरकार के इस बयान के बाद न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने परियोजना से संबद्ध सभी स्थानीय निकायों को अपनी-अपनी स्थिति रिपोर्ट देकर लंबित कार्य का ब्योरा देने का निर्देश दिया।

अदालत ने शाहजहांबाद पुनर्विकास निगम को इस परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। परियोजना की निगरानी के लिए इस निगम का गठन किया गया था।

पीठ मामले पर आगे जनवरी में सुनवाई करेगी।

अदालत मीडिया में आयी खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई कर रही है।

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के अतिरिक्त वकील नौशाद अहमद खान ने पीठ से कहा कि परियोजना के तहत मुख्य पथ बनकर तैयार हो गया है बस कुछ चौराहों का काम बाकी है। उन्होंने कहा कि सारा काम दिसंबर आखिर तक पूरा हो जाएगा।

चार नवंबर को जब यह मामला अलग पीठ के सामने सूचीबद्ध था, तब खान ने कहा था कि एक महीने में यह परियोजना पूरी हो जाएगी।

खान ने बुधवार को न्यायमूर्ति कोहली की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पुलिस इस बारे में बताएगी कि चौराहों का काम क्यों बाकी रह गया।

इस पर पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार को इस काम को शीघ्र पूरा करने के लिए निगम और पुलिस से संवाद करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए