लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के बूंदी में सड़क हादसाः देवास के 6 श्रद्धालुओं की मौत, 3 गंभीर

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 15, 2024 12:01 IST

Road accident in Bundi:

Open in App

Road accident in Bundi: राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के देवास जिले के सतवास के बेडाखाल के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा हिंडोली थाना क्षेत्र के लघधरिया भेरुजी क्षेत्र में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे (NH21) पर अलसुबह 5 बजे हुआ। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालु एक इको कार में सवार होकर खाटू श्याम और रामदेवरा के दर्शन के लिए जा रहे थे, जब उनकी कार की टक्कर एक अज्ञात बड़े वाहन से हो गई।

एमपी सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान

एमपी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के देवास जिले के 6 दर्शनार्थियों की खाटू श्याम जी के दर्शन करने जाते समय राजस्थान के बूंदी जिले में सड़क हादसे में असमय मृत्यु का दुःखद समाचार मिल रहा है। हादसे में घायलों के समुचित उपचार के लिए राजस्थान सरकार के संपर्क में है। 

उन्होंने कहा, "बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाराजस्थानMadhya Pradeshमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"